मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, चीन के जैक मा को पीछे छोड़ा

    1
    701
    Mukesh Ambani
    Mukesh Ambani

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आईआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने चीन के जैक मा को पीछे धकेल एशिया के सबसे अमीर ​व्यक्ति के तौर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। जैक मा अलीबाबा समूह के संस्थापक हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर आंकी गई है। जैक मा की कुल संपत्ति 44 अरब डॉलर बताई गई है। Mukesh Ambani

    इस साल अंबानी की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अलीबाबा समूह को 1.4 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस की तरफ से अपनी पेट्रोकैमिकल्स क्षमता दोगुनी करने का फायदा कंपनी के चेयरमैन को मिला है। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ट्रेडिंग 1.7 फीसदी बढ़ गई जिसका प्रोफिट मुकेश अंबानी को हुआ है।

    Read More: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज और कल: प्रदेशभर में बंद रहेगा इंटरनेट

    ई-कॉमर्स में भी एंट्री करेगी रिलायंस Mukesh Ambani

    मुकेश अंबानी ने इस साल मुंबई में आयोजित हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में बताया था कि साल 2025 तक रिलायंस दोगुना हो जाएगा। यहां रिलायंस ने जियो गीगा फाइबर की लॉन्चिंग की भी घोषणा की थी। कंपनी के प्लान के अनुसार, जियो गीगा फाइबर को कंपनी पहले 1100 शहरों में शुरू करने जा रही है। इसके जरिए 1 जीबीपीएस की स्पीड से ग्राहक डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इसका 15 अगस्त से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। एजीएम में मुकेश अंबानी ने 21.5 करोड़ टेलीकॉम ग्राहकों के साथ अपने ई-कॉमर्स कारोबार को अमेजन और वॉलमार्ट की तर्ज पर बढ़ाने का भी एलान किया था।

    100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुई रिलायंस Mukesh Ambani

    देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के 100 अरब डॉलर (करीब 6.85 लाख करोड़ रुपए) की कंपनी बनने के बाद अब रिलायंस भी इस क्लब में शामिल हो गई है। गुरूवार को शेयर बाजार की तेजी के बाद रिलायंस ने 100 अरब डॉलर की कंपनी बनने में सफलता हासिल की। अब रिलायंस का कुल कारोबार करीब 6.89 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। इससे पहले रिलायंस ने अक्टूबर, 2007 में पहली बार 100 अरब डॉलर मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया था। Mukesh Ambani

    1 COMMENT

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here