मन की बात जानने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दूदू में जनसंवाद।

0
1192
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दूदू में जनसंवाद।
मन की बात जानने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दूदू में जनसंवाद।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर के दूदू क्षेत्र में सर्वसमाज के लोगों से सीधे जनसंवाद कर उनके मन की बात जानी। मुख्यमंत्री राजे गाडोता में दूदू विधानसभा क्षेत्र में लोगों से सीधा संवाद कर रही थी ताकि उनकी समस्याओं को समझ उसका जल्दी से जल्दी समाधान किया जा सका। मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम की वहां मौजूद सर्वसमाज के लोगों ने भूरी—भूरी प्रशंसा की और बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उन्हें किसी मुख्यमंत्री के सामने बैठकर अपनी समस्याएं बताने और अपनी बात रूबरू कहने का मौका दिया हो।

अपने जनसंवाद में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आमजन को उसके द्वार पर पहुंचकर राहत पहुंचाने के लिए हमने प्रदेशभर में सरकार आपके द्वार, आपका जिला आपकी सरकार जैसे कार्यक्रम संचालित किये हैं। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए हम न केवल अपनी बात जनता को बता रहे हैं बल्कि उनके मन की बात भी पूरे ध्यान से सुनकर उनसे सीधा संवाद कर रहे हैं, जिससे उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके। जनसंवाद कार्यक्रम में गुर्जर समाज के लोगों ने हमेशा मुख्यमंत्री का साथ देने का विश्वास दिलाया। इससे पहले सर्वसमाज के लोगों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चुनरी भेंटकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया।

Read More: http://rajasthantruths.com/rajasthan-congress/

मौजमाबाद में पेयजल के लिए 97 लाख की स्वीकृति —

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जनसंवाद के दौरान मौजमाबाद क्षेत्र के लोगों ने पानी की समस्या को बताते हुए समस्या समाधान करने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मौजमाबाद में पानी की समस्या के समाधान के लिए 97 लाख रुपए की स्वीकृति जारी करने को कहा। साथ ही इसका दो दिन में इसका वर्क ऑर्डर जारी करने का भी निर्देश दिया। साथ ही दूदू ग्राम पंचायत में गंदे पानी के नाले को एडिशनल प्लान में शामिल करने और महला-आसलपुर-जोबनेर रोड पर रोडवेज बस शुरू कराने के आदेश दिए।

क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करने एसई को भेजा

जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री को फागी-मौजमाबाद की क्षतिग्रस्त सड़क की वजह से हो रही समस्या के बारे में जानकारी मिली। मुख्यमंत्री राजे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई को सड़क का निरीक्षण करने भेजा और सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राजे ने मौके पर ही प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता को फागी सीएचसी की ऑक्यूपेंसी की स्थिति पता कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here