आगामी चुनावों के लिए बीजेपी का राजधानी में हुआ ‘महामंथन’

0
2141
Rajasthan Elections 2018
बीजेपी का राजधानी में हुआ 'महामंथन'

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद अब राजस्थान समेत तीन राज्यों में 2018 के अंत में चुनाव होंगे। इन चुनावों में बीजेपी की एक बार फिर बड़ी परीक्षा होगी। परीक्षा इसलिए कि इसके बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। कर्नाटक चुनाव में सबसे ज्यादा सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी दुर्भाग्यवश सरकार नहीं बना सकी। Rajasthan Elections 2018

अगर बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब रहती तो वह देश के 22 राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी होती। इसके बाद 11 लोकसभा और विधानसभा की सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता नहीं मिलीं। लेकिन अब आगामी चुनावों को लेकर ​बीजेपी सतर्क होने जा रही है। अब पार्टी आगामी चुनावों में सफलता के लिए अपने रणनीतिक रूपी हथियारों का इस्तेमाल करेगी। Rajasthan Elections 2018

हाल ही में राजधानी जयपुर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं का महामंथन हुआ। शहर के महावीर स्कूल सभागार में हुए महामंथन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश सहित पार्टी के विधायक और सांसदों समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। Rajasthan Elections 2018

Read More: मुख्यमंत्री राजे के दौरे का आज अंतिम दिन, बांसवाड़ा को मिली करोड़ों की सौगात

इसमें आह्वान किया गया कि कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को रोका जाएगा। मंत्री समूह के रूप में आम जनता के पास जाएंगे और सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में बताएंगे। इस बैठक में बूथ निर्माण और उसकी सत्यापन की भी समीक्षा हुई। Rajasthan Elections 2018

प्रदेश बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को मात देने की रणनीति पर किया मंथन Rajasthan Elections 2018

राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है। संगठन ने अपने चुने हुए प्रमुख नेताओं को जयपुर बुलाकर चुनावी रण में जाने से पहले की तैयारियां करने के निर्देश दिए। इसके साथ में कांग्रेस को मात देने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा की गई। वहीं बूथ निर्माण के कार्य और शक्ति केन्द्रों के निर्माण को लेकर मंथन हुआ। साथ ही केन्द्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस के दुष्प्रचार को रोका जाएगा

प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस के दुष्प्रचार को रोकने के लिए बीजेपी के नेता मैदान में उतारे जाएंगे। मंत्री समूह आम जनता तक यात्रा के रूप में जाकर जन-जन तक सरकार का काम पहुंचाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री भी मंत्री समूह की यात्रा का हिस्सा रहेंगी। बैठक में सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल रखा जाएगा।

प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य स्तरीय कार्यकर्ताओं की हुई इस बैठक में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, संगठन प्रभारी, सांसद, विधायक, बोर्ड निगमों और अकादमियों के अध्यक्ष, नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष, जिला प्रमुख, महापौर, सात मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष के अलावा प्रकोष्ठ प्रकल्प और विभागों के प्रदेश संयोजकों ने भाग लिया।