पति को लेकर विवादों ​में घिरीं MLA कृष्णा पूनिया, जानिए पूरा मामला

    0
    687

    जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के बाद कांग्रेस एमएलए कृष्णा पूनिया विवादों से घिर गई हैं। ओलंपियन पूनिया के पति को खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति देने से नया विवाद खड़ा हो गया। एक अर्जुन अवार्डी को दरकिनार कर और नियमों से परे गहलोत सरकार ने पूनिया के पति को खेल अधिकारी नियुक्त करने का आरोप लगा है। बीजेपी ने इसे सरकारी नौकरियों की कांग्रेस की लूट करार दिया।

    चुरु के सादुलपुर से कांग्रेस विधायक हैं कृष्णा पूनिया
    ओलंपयिन कृष्णा पूनिया चुरु के सादुलपुर से कांग्रेस विधायक हैं। पूनिया अब अपने पति को लेकर विवादों से घिर गई हैं। कृष्ण पूनिया के पति विरेंद्र पूनिया को राजस्थान सरकार ने खेल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया। इस पद के लिए 08 खिलाड़ियों ने साक्षात्कार दिया था, जिनमें वीरेद्र पूनिया के साथ अर्जुन पुरस्कार विजेता बजंरग लाल ताखर भी शामिल हैं। वीरेंद्र पूनिया भी द्रोर्णाचार्य पुरस्कार विजेता हैं।

    पति की नियुक्ति पर उठे सवाल
    अर्जुन पुरस्कार विजेता बजंरग लाल ताखर का आरोप है कि अर्जुन पुस्कार उसे बतौर खिलाड़ी मिली। इस पद के लिए जरूरी पात्रता के लिए वे अधिक योग्यता रखते हैं। लेकिन वीरेंद्र पूनिया की पत्नी के कांग्रेस विधायक होने से उसे नियुक्ति दी गई। पूर्व ओलंपयिन गोपाल सैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चयन प्रकिया पर ही सवाल खड़े कर दिए थे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here