वसुंधरा ने कभी बुरा नहीं किया, गहलोत ने करवाया जिलाबदर: डॉ. किरोड़ी ने मांगी माफी

0
3429
kirori lal meena bjp

‘वसुन्धरा राजे ने मेरा कभी बुरा नहीं किया। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुझे सांसद होते हुए भी जिला बदर करवा दिया था।’ यह कहना है हाल में भाजपा में अपनी पार्टी सहित स्वयं का विलय करने वाले राजपा प्रमुख डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का। kirori lal meena bjp

Read more: डॉ. किरोड़ी, भूपेन्द्र यादव और सैनी ने भरे नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में मीणा ने कहा कि मैं दस साल भाजपा से दूर रहा, लेकिन कभी भी भाजपा की विचारधारा से नहीं भटका। आज घर वापसी से मेरा सपना पूरा हुआ है। मैं समर्पित होकर एक आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी की मजबूती के लिए काम करूंगा। kirori lal meena bjp

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं होते। समारोह में प्रदीप मोरन ने भी भाजपा की सदस्यता ली। kirori lal meena bjp

पुराने घर में लौटना सुखद: गोलमा देवी kirori lal meena bjp

किरोड़ी मीणा की पत्नी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विधायक गोलमा देवी ने कहा, ‘बहुत खुशी की बात है कि हम फिर अपने पुराने घर में आ गए हैं। भाजपा ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह तहेदिल से आभारी हैं।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह सब भाजपा की मजबूती के लिए जी-जान से जुट जाएं। विधायक गीता वर्मा ने कहा कि घर वापसी बड़ी खुशी की बात है। kirori lal meena bjp

मीणा भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता: मुख्यमंत्री राजे kirori lal meena bjp

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के भाजपा सदस्यता ग्रहण करने और राज्यसभा का टिकट देने के उपरांत मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘डॉ. किरोड़ीलाल भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता रहे हैं। वे हमारे ही परिवार का हिस्सा हैं, किन्हीं गलतफहमियों से कुछ समय के लिए वह हमसे दूर हो गए थे। अब चुनावों में हम एकजुट होकर काम करेंगे और प्रदेश व देश में फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे।’

kirori lal meena bjp

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here