
जयपुर। जेजेएम घोटाले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर सांसद किरोड़ीलाल मीणा पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे थे। गुरुवार को पुलिस उन्हें धरने से उठाकर चाकसू थाने ले गई। जहां पर किरोड़ी के समर्थकों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। समर्थकों ने गहलोत सरकार के विरोध में नारेबाजी की। जयपुर के अशोक नगर थाने के सामने ही भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरना रहे थे। एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर बैठे थे।
ये था मामला
भाजपा सांसद मीणा ने कल आरोप लगाया था कि खान विभाग में करीब 66 हजार करोड रुपए का घोटाला हुआ है, जिसमें 27 हजार करोड का खनिज स्टॉक, 20 हजार करोड़ का बजरी, 10 हजार 800 करोड का अरावली हिल, 2500 करोड़ का हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, 2400 करोड़ का जिंदल कोल, 2 हजार करोड़ का ईआरसीसी घोटाला, 1 हजार करोड़ का सीमेंट ब्लॉक, 1 हजार करोड़ का स्टांप, 200 करोड़ का सावर घोटाला प्रमुख है। इन सबमें कुल करीब 66 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इस बात पर वो एफआईआर कराना चाह रहे थे।

