राजनैतिक हित साधने के बजाय केजरीवाल करें दिल्ली की जनता की सेवा: अशोक परनामी

0
972

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया के भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा संगठन ही है जहाँ कार्येकर्ताओ का सम्मान किया जाता है। तथा कार्येकर्ताओ के कहीं भी संगठन में जिम्मेदारी देकर संगठन के कार्यों का विस्तार किया जाता है।

आज हमें गर्व है कि भाजपा कार्येकर्ताओ की सोच राष्ट्रवादी है, यह सोच ही राष्ट्र के विकास की राह में सहायक सिद्ध होगी।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर से आए सैकड़ों-हजारों कार्येकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्येकर्ताओ को एक लक्ष्य बनाना है कि जो राजस्थान में एक बार बीजेपी-एक बार काँग्रेस का मिथक है, उसे 2018 में तोड़ने का काम करके पुनः जनता के विकास के लिए भाजपा सरकार को स्थापित करना है। वहीं 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार में भी भाजपा का परचम फहराना है।

ये काम घर बैठकर नहीं होने वाला है, सभी जन प्रतिनिधि एवं कार्येकर्ताओ मिलकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचानें में अहम भूमिका निभाऐं।

परनामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में सुराज संकल्प घोषणा पत्र की 72 प्रतिशत घोषणाऐं पूरी कर दी है और आने वाले समय में शत प्रतिशत घोषणाऐं पूरी होगी। भाजपा गरीब को केन्द्र बिन्दु मानकर योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।

केजरीवाल को सलाह

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने केजरीवाल के जयपुर दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतन्त्र में हर किसी को कहीं भी आने-जाने का अधिकार है। प्रधानमंत्री के नोटबन्दी के पश्चात् पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ खड़ी है, वहीं दूसरी ओर तथाकथित नेता भ्रामक प्रचार कर रहे है। मुख्यमंत्री केजरीवाल जी को दिल्ली की जनता ने भारी बहुमत देकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। उन्हें दिल्ली की जनता की सेवा के लिए चुना है। उन्हें अपने राजनैतिक हित साधने की जगह दिल्ली की जनता की सेवा करनी चाहिए।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here