कार्ति चिदंबरम के राजस्थान में भी इस घोटाले से जुड़े है तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में देश छोड़ लंदन भागे कार्ति

0
1807

घोटालों से सजी-धजी कांग्रेस के काले कारनामें अभी तक सामने आ रहे है। भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले में आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कार्ति चिदंबरम के​ खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। अब प्रवर्तन निदेशालय कभी भी कार्ती चिदंबरम की संपति जब्त कर सकता हैं। सीबीआई की जांच से बचने के लिए कार्ती ने देश छोड़ दिया है और लंदन भाग गये है। कार्ति चिदंबरम का नाम राजस्थान में भी घोटालों से जूडा हुआ है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय गहलोत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम के बेटे कार्ति की कंपनी से 691 एंबुलेंस खरीदने का मसौदा तैयार किया था जिसमे गहलोत की शह पर करोड़ो रुपए का घोटाला कर राजस्थान के सबसे बड़े घोटाले को अंजाम दिय। अब सवाल उठता है कि कार्ती लंदन क्यों गए है और कब लौटेंगे? जांच एजेंसी ने कार्ति चिदंबरम, आईएनएक्स मीडिया और इसके निदेशक पीटर व इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ एक इंफोर्समेंट केस इंफॉरमेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है जो पुलिस एफआईआर के जैसी ही होती हैं।

सीबीआई जांच से बचने के लिए लंदन भागे कार्ति

वहीं, कार्ति चिदंबरम गुरुवार को लंदन चले गए हैं। बता दें कि मंगलवार को सीबीआई ने चार शहरों में उनके घरों और दफ्तरों में छापेमारी की थी। अब लंदन जाने को लेकर उनके पिता पी चिदंबरम का कहना है कि ये ​यात्रा पहले से ही तय थी। सीबीआई ने मंगलवार को चार शहरों में कार्ति के घरों और दफ्तरों पर छापा मारा था। उन पर इंद्राणी और पीटर मुखर्जी के मालिकाना हक वाली कंपनी आईएनएक्स मीडिया को फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। कार्ति चिदंबरम पर अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर आईएनएक्स मीडिया को 300 करोड़ का फायदा पहुंचाने के बदले करोड़ों रुपये रिश्वत लेने का भी आरोप है। आरोप है कि जब कार्ति चिदंबरम ने इस कंपनी को फायदा पहुंचाया तब उनके पिता पी चिदंबरम ही देश के वित्त मंत्री थे।

300 करोड़ का गबन कर भाग गए लंदन

कार्ति ही नही इससे पहले भी कांग्रेस के कई ऐसे नेता रहे है जो लाखों-करोड़ो का घोटाले कर देश छोड़ जाते हैं। कार्ति चिदंबरम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ हैं। कार्ति ने देश के 300 करोड़ रुपयों का गबन कर अब देश छोड़ दिया है। अब कार्ति के देश वापस लौटने की उम्मीदे कम ही लगाई जा रही है। हालांकि कार्ति के पिता और कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि कार्ति का लंदन जाना पहले से ही तय था और वह जल्दी देश लौटेंगे।

गहलोत, पायलट और चिदंबरम ने किया राजस्थान में एंबुलेंस घोटाला

2013 में राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी और देश में भी कांग्रेस का शासन था। इस समय मनमोहन सरकार ने वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने राजस्थान में भी करीब 500 करोड़ के घोटाले को अंजाम दिया था। गहलोत सरकार ने सचिन पायलट की सहायता से चिदंबरम, केंद्रीय मंत्री वायलार रवि के बेटे रवि कृष्णा, केरल के मुख्यमंत्री के सलाहकार व शफी मातेड की कंपनी जिगित्सा हैल्थ केयर को राजस्थान में 108 एंबुलेंस खरीदने का ठेका दिया था। यह ठेका गहलोत सरकार ने टेंडर की शर्तों का उलंघन कर दिया था। जुलाई 2013 में एंबुलेंस में से मात्र 134 एंबुलेंस मरीजों की सेवा में थी। इस कंपनी द्वारा एंबुलेंस को सही हालत में नही रखने तथा केवल लाभ के लिए उपयोग करने के कारण खराब एंबुलेंस से प्रदेश के मरिजों को लाभ से महरूम किया गया था। टेंडर की कार्यादेश की शर्तों का उलंघन कर एंबुलेंस के लिए निर्धारित आपातकारिलन उपकरण नही होने के बावजूद तथा कंपनी के फर्जी, बोगस बिलों व कागजात के बावजूद कंपनी को करोड़ो रुपए का भुगतान किया।