अंडर 19 Cricket world cup में जयपुर का कमलेश

    0
    1190
    Cricket world cup

    जयपुर का कमलेश नागरकोटी अंडर—19 Cricket world cup में खेलते हुए नजर आने वाला है। नागरकोटी का विश्वकप टीम की 16 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। कमलेश को एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। वह एक मध्यम तेज गति का गेंदबाज और एक अच्छा बल्लेबाज भी है। इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने की वजह से ही उसे यह इनाम मिला है।

     

     

    अंडर—19 का Cricket world cup 13 जनवरी से 3 फरवरी, 2018 तक न्यूजीलैंड में खेला जाने वाला है। इस विश्वकप में दुनियाभर की 16 टीमें भाग लेंगी। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने टीम की घोषणा की है। टीम में 2 विकेटकीपर को शामिल किया गया है। मुंबई के पृथ्वी शॉ को इस टीम की कप्तानी मिली है।

    कमलेश एक मध्यम क्रम के बल्लेबाज हैं और जयपुर की संस्कार क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करता है। कमलेश के कोच सुरेंद्र राठौड़ ने बताया कि वह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर सफल रहेगा। पिछली बार बांग्लादेश में हुए अंडर—19​ क्रिकेट विश्वकप में वेस्टइंडीज विजेता रहा था जिसने फाइनल में भारत को हराया था। भारतीय टीम वर्ष 2000, 2008 और 2012 में विजेता रह चुका है।

    यह है अंडर—19 Cricket world cup की टीम

    • पुथ्वी शॉ कप्तान
    • शुभम गिल उप—कप्तान
    • मंजोत कालरा
    • हिमांशु राणा
    • अभिषेक शर्मा,
    • ऋयान पराग,
    • आर्यण जुयाल (विकेटकीपर)
    • कमलेश नागरकोटी
    • शिवम मावी
    • इशान पॉरेल
    • हावक देसाई (विकेटकीपर)
    • अर्शदीप सिंह
    • अनुकूल रॉय
    • शिवा सिंह
    • पंकज यादव
    • स्टैंडबाई प्लयर्स
    • राहुल चहर,
    • ओम भोसले
    • निनाद राथवा
    • उर्विल पटेल और
    • आदित्य ठाकरे