मुख्यमंत्री vasundhara raje ने थाली बजाकर मनाई बेटी के जन्म की खुशी

0
1315

मुख्यमंत्री vasundhara raje ने अपनी तीन दिवसीय झुंझुनू दौरे पर सूरजगढ़ में दो बेटियों के जन्म की खुशियां सांझा की। मुख्यमंत्री बुधवार को सूरजगढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम के सिलसिले में यहां आई थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री झुंझुनू स्थानीय निवासी पूनम और आशा के घर पहुंची और यहां बेटी बचाओ अभियान के तहत थाली बजाकर बेटियों के जनम की खुशियां मनाई।

उन्होंने दोनों मां को अपने हाथों ने उन्हें बधाई संदेश भी दिया। vasundhara raje ने दोनों महिलाओं को अपने हाथ से तिलक लगाया और दोनों की दुलार भी किया। दोनों बच्चियों का नाम अनन्या और वासु है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन दिनों झुंझुनूं के सूरजगढ़ व खेतड़ीनगर विधानसभा के दौरे पर हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री vasundhara raje ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात भी की। आजाद हिन्द जनकल्याण संस्थान पिलानी से जुड़े स्वयंसेवी समूह की इन दस सदस्यों को योजना के तहत 10-10 हजार रुपए की सहायता मिली है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सूरजगढ़ में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने क्षेत्र में ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक और अन्य योजनाओं के तहत बनी सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों को देखा। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत हुए कुंड निर्माण सहित अन्य जल ग्रहण ढ़ांचों की सराहना की। इस दौरान खान राज्य मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, सांसद संतोष अहलावत, संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, आईजी हेमन्त प्रियदर्शी, जिला कलेक्टर दिनेश यादव एवं अन्य अधिकारी उनके साथ उपस्थित थे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here