दुर्गन्ध से बचने के लिए इंदिरा ने मुंह ढक लिया था: मोदी

0
917
indira gandhi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में मोरबी की रैली में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कहानी बताते हुए कहा कि ‘मच्छू बांध त्रासदी के बाद राहत कार्य के दौरान राहुल गांधी की दादी इंदिराबेन मुंह पर रूमाल डाले दुर्गंध और गंदगी से बच रही थी। इसी के विपरीत संघ के कार्यकर्ता कीचड़ व गंदगी में घुसकर सेवाभाव से काम कर रहे थे। गुजराती पत्रिका चित्रलेख ने इंदिरा की तस्वीर पर राजकीय गंदगी व संघ के कार्यकर्ताओं की तस्वीर पर मानवता की महक का शीर्षक लगाया था।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में चुनावी दौरे पर आए हुए हैं। इससे पहले मोदी ने सोमनाथ, भावनगर, नवसारी में भी रैली की। 27 नवंबर को भी वह राज्य में 4 रैली कर चुके हैं। गुजरात चुनावों से मोदी की 34-36 जनसभाएं किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है।

Read More: राहुल गांधी गैर हिन्दू या जनेऊ धारी, किस पर करें विश्वास!

आपको याद दिला दें कि 11 अगस्त, 1979 को मच्छू बांध टूटने से एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। तब चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री थे। इंदिरा गांधी के 16 अगस्त के मोरबी दौरे के बाद ​पत्रिका ने दो तस्वीरे छापी थी जिसमें इंदिरा ने अपने मुंह पर रूमाल लगाया हुआ था।

indira gandhi or modi

गुजरात विधानसभा चुनावों के तहत की जा रही प्रचार जनसभा में मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘हमें महात्मा गांधी, भगवान बुद्ध, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र और भगत सिंह याद आते हैं लेकिन इन्हें केवल गब्बर सिंह याद आता है। इससे ज्यादा मैं उनके विचारों के बारे में और क्या कह सकता हूं। सही बात है, लोगां को अपना सगा ही याद आता है।’

आपको बात दें कि गुजरात चुनावों में पहले चरण के वोटिंग में केवल 10 दिन बचे हैं। भाजपा के करीब 50 नेता राज्य में प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री एक दिन में 4 और तीन दिन में कुल 8 प्रचार रैली कर चुके हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर राहुल गांधी ने गुजरात में मोर्चा संभाल रखा है और ताबड़तोड़ रैलियों का आयोजन कर रहे हैं।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here