चौंकिये नहीं, भारत दुनिया में छठा सबसे अमीर देश

    0
    757
    India Sixth Wealthiest Country

    भारत दुनिया के टॉप अमीर देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। दरअसल, न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है। रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में 64,584 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका विश्व का सबसे अमीर देश है। अमेरिका धनी देशों की सूची में पहले पायदान पर है, जबकि इंडिया 8230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर है।

    लिस्ट में नंबर दो पर काबिज है हमारा पड़ोसी मुल्क चीन India Wealth Report

    न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का पड़ोसी देश चीन दूसरे नंबर पर है। चीन की कुल संपत्ति 24,803 अरब डॉलर है। सूची में तीसरा नंबर भारत के मित्र देश जापान का नंबर है। जापान की कुल संपत्ति 19,522 अरब डॉलर बताई गई है। लिस्ट में ब्रिटेन चौथे स्थान (9,919 अरब डॉलर), जर्मनी 5वें (9,660 अरब डॉलर), फ्रांस 7वें (6,649 अरब डॉलर), कनाडा 8वें (6,393 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया 9वें (6,142 अरब डॉलर) और इटली 10वें (4,276 अरब डॉलर) नंबर पर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में भारत को 2017 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संपत्ति बाजार बताया गया है। देश की कुल संपत्ति 2016 में 6,584 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 8,230 अरब डॉलर हो गई है। यानी इसमें करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, पड़ोसी देश चीन की संपत्ति में 22 फीसदी का इजाफा हुआ। जबकि इस दौरान दुनिया की संपत्ति 12 प्रतिशत बढ़ी है।

    India Wealth Report

    भारत की संपत्ति में पिछले 10 वर्षों में 160 प्रतिशत का उछाल, अरबपतियों में तीसरा नंबर India Sixth Wealthiest Country

    न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दशक (2007-2017) में देश की कुल संपत्ति 2007 में 3,165 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 8,230 अरब डॉलर हो गई है। इसमें करीब 160 प्रतिशत का उछाल आया। अरबपतियों के लिहाज से भारत का स्थान अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरा है। देश में कुल 119 अरबपति हैं। जबकि भारत करोड़पतियों की संख्या के लिहाज से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां कुल 20,730 करोड़पति रहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 3,30,400 लोग दस लाख डॉलर की संपत्ति वाले हैं। रईसों की सूची में भारत नौवें स्थान पर है। अमेरिका 50,47,400 रईसों के साथ पहले नंबर पर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में जिस संपत्ति का जिक्र किया गया है उसमें सरकारी धन को बाहर रखा गया है। संपत्ति से मतलब देश में रहने वालों लोगों की निजी संपत्ति से है।

    न्यू वर्ल्ड वेल्थ इस आधार पर तैयार करता है रिपोर्ट India Sixth Wealthiest Country

    कुल संपत्ति से मतलब हर देश/शहर में रहने वाले सभी व्यक्तियों की निजी संपत्ति से है। इसमें उनकी देनदारियों को घटाकर सभी संपत्तियां (प्रॉपर्टी, नकदी, शेयर, कारोबारी हिस्सेदारी) शामिल की जाती हैं। इसमें हर तरह की संपत्ति मसलन प्रॉपर्टी, कैश, शेयर, बिजनेस में ब्याज से होने वाली आय शामिल है। संपत्ति में देनदारियों को घटा देने पर कुल संपत्ति का पता चलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अमीर सभी 10 देशों के शेयर बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि कईयों की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। India Sixth Wealthiest Country

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here