कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ सख्त हुआ आयकर विभाग, नोटबंदी के बाद 533 लोगों पर मुकदमे दर्ज

    0
    911
    income-tax

    देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी को कालेधन के खिलाफ सबसे बड़ी मुहिम के तौर पर देखा गया था। नोटबंदी के कारण आयकर घोषणा योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण कोष योजना के तहत कालेधन को उजागर नही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। राजस्थान में भी आयकर विभाग द्वारा कालेधन को जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है जिसके तहत पहले बार प्रदेश में करीब 533 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    बार-बार चेतावनी के बाद भी जमा नही करवाया टैक्स, अब करों भुगतान

    राजस्थान के आयकर विभाग ने तीन श्रेणियों में कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करवाएं है। केंद्र सरकार और आयकर विभाग की बार-बार चेतावनी के बाद आयकर चोरी करने वालों के खिलाफ तो मुकदमें दर्ज किए गए हैं ही साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी मुकदमें दर्ज हुए है जो कालेधन को अपनी तिजोरियों में छुपाकर रखे हुए है और काले कारोबार में निवेश किए गए कालेधन को आयकर रिटर्न में नही दिखा रहे है।

    नोटबंदी के बाद राजस्थान में सबसे बड़ी कार्रवाई

    आयकर विभाग ने आर्थिक अपराध न्यायालय के जरिए प्रदेश के करीब 533 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है इन लोगों में सामान्य लोग भी है और कंपनियों को भी शामिल किया गया है जो आयकर या तो चोरी करते है या कालेधन के रूप में इस्तेमाल करते है। आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अकेले राजस्थान में 533 आयकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आयकर विभाग के महानिदेशक सतीश गुप्ता ने कहा है कि आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम के कठोर धाराओं के तहत कालाधन जना कराने वाले लोगों और कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज करवाएं है जिन्हे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

    टैक्स चोरी और ब्लेक मनी का ग्राफ 800 फीसदी बढ़ा

    नोटबंदी के बाद राजस्थान में कई सालों से जो लोग आयकर नही भर रहे है उनकी राजस्थान आयकर जांच विभाग ने एक लंबी चौड़ी लिस्ट तैयार की है। साल 2015-16 में आयकर विभाग ने 50 लोगों के खिलाफ आयकर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया था। इसी के साथ ही साल 2016-17 में आयकर चोरी करने वालों और कालाधन रखने वालों की संख्या में 800 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। आयकर विभाग ने 77 मामलों में आयकर रिटर्न जमा नही कराने वाले, बकाया आयकर का भुगतान नही करने वाले 413 व्यक्ति और संस्थाओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज करवाएं है।