लव मैरिज का खौफनाक अंत, 5 साल बाद पति ने रची ऐसी साजिश पुलिस भी चौंक गई

    0
    265

    जयपुर। लव मैरिज कर साथ जीने मरने की कसम खाई। अपनी मर्जी से शादी कर पांच साल एक साथ बिताए। दोनों एक बच्चा भी हो गया। लेकिन पत्नी ने पत्नी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना प्रदेश की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर थाने इलाके की है। वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए युवक अपने डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर थाने पहुंच गया। वहां रोते बिलखते हुए बताया कि वह घर से बाहर गया था। उसकी साली और मौसा ससुर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

    साली और मौसा सुसर पर लगाया हत्या का आरोप
    प्रताप नगर थानाप्रभारी बलबीर के अनुसार, सोमवार दोपहर को सलमान अपनी दूसरी पत्नी रवीना से मिलने घर पहुंचा। वहां उनके बीच तकरार हो गई। इस पर सलमान ने रवीना की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह डेढ़ साल के बच्चे रुहान को लेकर पुलिस थाने पहुंचा। वहां उसने बताया कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। उसने हत्या का आरोप साली और मौसा ससुर पर लगाया।

    पहली पत्नी संग रह रहा है सलमान
    शुरुआती जांच से पता चला है कि सलमान ने पांच साल पहले अपनी प्रेमिका रवीना बानो से दूसरी शादी रचा ली थी। शादी के बाद सलमान से मनमुटाव की वजह से रवीना प्रताप नगर में अपनी मां बबली और बहन आलिया के साथ रह रही थी। वहीं सलमान अपनी पहली पत्नी के साथ सांगानेर में रहता है। पुलिस ने मासूम बच्चे रुहान को उसकी नानी को सुपुर्द कर दिया है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here