हिमाचल के नए मुख्यमंत्री का राजस्थान से हैं यह खास रिश्ता

    0
    755
    Jairam Thakur

    हाल ही में हुए हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों पर एक चरण में 9 नवंबर को वोटिंग हुई। वहीं गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों पर दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को वोटिंग हुई। दोनों की राज्यों के विधानसभा चुनावों का नतीजा एक ही दिन 18 दिसंबर को आया। जिसमें बीजेपी ने दोनों राज्यों में सरकार बनाई है। गुजरात में जहां बीजेपी ने लगातार छठी बार अपनी सरकार बनाई है वहीं हिमाचल में इससे पहले कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। गुजरात में 26 दिसंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में विजय रुपाणी की ताजपोशी हो गई है, अब हिमाचल की बारी है। आइये जानते हैं हिमाचल में बीजेपी किसे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देने जा रही है और उनका राजस्थान के जयपुर शहर से क्या खास रिश्ता है… Jairam Thakur

    हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में ठाकुर बुधवार को लेंगे शपथ

    गुजरात में विजय रुपाणी की मुख्यमंत्री के तौर पर मंगलवार को ताजपोशी हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 17 राज्यों के मुख्यमंत्री शरीक हुए। अब हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में हिमाचल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को शपथ लेंगे। पार्टी के चुनाव जीतने के बाद हिमाचल भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षक दल में शामिल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर के नाम पर अंतिम मोहर लगाई। मुख्यमंत्री बनने जा रहे जयराम ठाकुर स्थानीय कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद रहे है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में वर्ष 1965 में जन्में हैं। ठाकुर 5 बार विधायक रहने के साथ धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं। Jairam Thakur

    Read More: राजस्थान सरकार ने दीं अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 3 साल कीं छूट

    हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मंडी जिले से पहले Jairam Thakur

    जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने हिमाचल के मंडी जिले से पहले विधायक हैं। बीजेपी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पेश किया था लेकिन वे हाल ही हुए विधानसभा चुनावों में हार गए थे। धूमल के हारने के बाद नए मुख्यमंत्री चेहरे की तलाश की गई। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के साथ उनके रिश्तेदारों को भी चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। जयराम ठाकुर संगठन के कार्यकर्ता रह चुके हैं ऐसे में अनुभवी होने और संगठन से संबंधित होने के कारण मुख्यमंत्री की लिस्ट में वे बाजी मार गए।

    सीएम जयराम ठाकुर का जयपुर से हैं यह गहरा नाता Jairam Thakur

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे जयराम ठाकुर का ससुराल जयपुर के झोटावाड़ा में है। ठाकुर की शादी वर्ष 1995 में आरएसएस नेता रहे श्रीनाथ राव की बेटी डॉ. साधना ठाकुर से हुई थी। साधना ठाकुर के छोटे भाई प्रताव राव का सबंध मीडिया जगत से है। जयपुर के झोटवाड़ा में रहने वाले राव परिवार में इस वक्त खुशी का माहौल है। जयराम ठाकुर को शनिवार को हुई भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। गौरतलब है कि सीनियर लीडर जयराम ठाकुर 2007 से वर्ष 2009 तक ​हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे है। मुख्यमंत्री की रेस में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी थे लेकिन ठाकुर ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए सीएम के रूप में बाजी मार ली है। Jairam Thakur

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here