Gujarat Election: कौन बन सकता है CM?

    0
    843
    Gujarat Election

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान का इंतजार खत्म हो गया है। आखिर वो दिन आ ​ही गया जब गुजरात की जनता आने वाले 5 साल के लिए अपना नेता चुनेगी। गुजरात में आज विधानसभा के लिए प्रथम चरण के मतदान हो रहे हैं। इसके बाद दूसरे चरण के मतदान 14 दिसंबर को होने हैं। प्रथम चरण में कुल 89 सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। पिछले 22 वर्षों से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद वहां से लगातार 4 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस विधानसभा चुनाव में देश की दोनों ही प्रमुख पार्टियों के बीच मुकाबला है। कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आईये जानते हैं ​गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन बन सकता है और किस पार्टी के सत्ता में आने की उम्मीद है..

    प्रथम चरण में 4 बजे तक 60 प्रतिशत हो चुके हैं मतदान

    Gujarat Election
    Gujarat Election

    गुजरात विधानसभा के लिए हो रहे प्रथम चरण के चुनावों में आज शाम 4 बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। प्रथम चरण में गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात में वोटिंग की जा रही है। प्रथम चरण में 19 जिलों में मतदान किए जा रहे हैं। मतदान आज सुबह से शुरू होकर शाम 5 बजे तक होंगे। सुबह 12 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान हो चुके थे। दोपहर 2 बजे तक 40 प्रतिशत से जयादा और शाम 4 बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुके हैं। कई जगह ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की भी शिकायत आई हैं। शिकायत करने वालों में कांग्रेस के नेता शामिल हैं।

    प्रथम चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर हो रहे हैं मतदान

    प्रथम चरण के मतदान सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात की कुल 89 सीटों के लिए हो रहे हैं। 19 जिलों की 89 सीटों पर करीब 977 उम्मीदवार मैदान में हैं। सौराष्ट्र की जामनगर सीट पर सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं नवसारी और भरुच जिले के झगड़िया में सिर्फ 3 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला दूसरे चरण के मतदान के बाद 18 दिसंबर को होने वाली काउंटिंग में होगा। 19 जिलों में 10 तालुका, 939 गांव और छह नगरपालिकाएं आती हैं। सौराष्ट्र क्षेत्र की 54 विधानसभा सीटें है और दक्षिण गुजरात की 35 विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार 2012 के विधानसभा चुनाव में सौराष्ट्र की 54 सीटों में भाजपा ने 34 और कांग्रेस ने 20 सीटें जीत दर्ज की थी।

    प्रथम चरण के चुनावों में पटेल समुदाय की रहेगी अहम भूमिका

    गुजरात विधानसभा चुनावों के ​प्रथम चरण में आज हो रहे 89 सीटों पर मतदान में पटेल समाज की अहम भूमिका रहेगी। इससे पहले भी गुजरात की राजनीति में सौराष्ट्र-कच्छ की काफी अहम भूमिका रहती आई है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 54 सीटें इस क्षेत्र से आती हैं। इस क्षेत्र में 35 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर पटेल समुदाय किसी को भी पार्टी को चुनाव हराने और जिताने का फैसला करते हैं। पटेल आंदोलन के प्रमुख नेता रहे हार्दिक पटेल द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने के बाद यहां दोनों ही पार्टियों में मुकाबला बेहद रोमांचक नजर आ रहा है। लेकिन बीजेपी के जीतने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

    ये हो सकते हैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

    अगर भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता है तो वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सीएम उम्मीदवार के रूप में सबसे आगे होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही तय करेगा। वहीं कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में सबसे आगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का नाम है। इसके ​अलावा पूर्व मंत्री भरत सिंह सोलंकी भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार होंगे। गुजरात चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को आने हैं।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here