पाकिस्तान जाओ, साउथ मुम्बई में ज़मीन नहीं मिलेगी- जानिए ऐसा क्यों कहा गडकरी ने

    0
    3016
    Nitin Gadkari

    केन्द्रीय पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को एक ऐसी बात कही है जिसे पढ़कर आपको लगेगा कि आपने देश के किसी मंत्री को पहली बार यह कहते हुए सुना है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने यह बात एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा की मौजूदगी में कही। गडकरी ने नौसेना के अधिकारियों के साथ हाल ही में हुआ एक वाक्या शेयर करते हुए कहा, तुम पाकिस्तान सीमा पर जाओ, साउथ मुम्बई में एक इंच ज़मीन नहीं मिलेगी। ​आइये जानते हैं कि केन्द्रीय मंत्री ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों को ऐसा क्यों कहा…

    नौसेना की जरूरत सीमाओं पर है आलीशान दक्षिण मुंबई इलाके में नहीं: गडकरी

    केन्द्रीय पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को एक सार्वजनिक समारोह में कहा कि नौसेना के सभी अधिकारियों को आलीशान दक्षिण मुंबई इलाके में रहने की जरूरत क्यों जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि नौसेना को इस इलाके में फ्लैट या क्वार्टर बनाने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। दरअसल, केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, ‘नौसेना की जरूरत सीमाओं पर है जहां से आतंकवादी घुसपैठ करते हैं। हर कोई नौसेना अधिकारी दक्षिण मुंबई में क्यों रहना चाहता है? उन्होंनेे एक वाक्या शेयर करते हुए कहा​, वे मेरे पास आए थे और भूखंड मांग रहे थे। मैं एक इंच भी जमीन नहीं दूंगा। कृपया दोबारा मेरे पास नहीं आइए।’ Nitin Gadkari

    यह भी पढ़ें: पूरे विश्व में तीसरे सबसे शक्तिशाली नेता हैं मोदी

    केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नाराजगी की यह है वजह Nitin Gadkari

    दरअसल, मामला यह है कि कुछ समय पहले नौसेना ने दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में एक तैरते पुल के निर्माण के लिए अनुमति देने से मना कर दिया था। जहां एक तैरता होटल और सीप्लेन सेवा शुरू करने की योजना है। उस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सार्वजनिक रूप से नाखुशी जताई थी। उन्होंने कहा, ‘सभी दक्षिण मुंबई की अहम जमीन पर क्वार्टर और फ्लैट बनवाना चाहते हैं। हम हमारी नौसेना का सम्मान करते हैं, लेकिन आपको पाकिस्तान सीमा पर जाना चाहिए और गश्त करनी चाहिए।’ केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ महत्त्वपूर्ण और वरिष्ठ अफसर मुंबई में रह सकते हैं। समुद्र के पूर्वी किनारे पर मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट और महाराष्ट्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की जा रही जमीन का इस्तेमाल स्थानीय नागरिकों के लाभ के लिए ही किया जाएगा। Nitin Gadkari

    मालाबार हिल इलाके से नौसेना का कोई—लेना देना नहीं है: गडकरी

    केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा की मौजूदगी में कहा, ‘मैंने सुना कि नौसेना ने मालाबार हिल पर तैरते पुल के निर्माण की योजना पर रोक लगा दी। जबकि हाईकोर्ट से इसे मंजूरी मिल गई है।’ उन्होंने कहा, ‘मालाबार हिल में नौसेना कहां है? मालाबार हिल में कहीं नौसेना नहीं है और नौसेना को इस इलाके से कोई लेना देना नहीं है।’ केंद्रीय मंत्री ने नौसेना को मुद्दे का हल निकालने के लिए बातचीत का न्योता दिया। Nitin Gadkari

    गडकरी ने कहा कि वह रुकी हुई बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के लिए समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं जैसे ही एजंडे में आती हैं, उन्हें मंजूरी मिल जाती है। गडकरी ने कहा, ‘हम सरकार हैं। नौसेना और रक्षा मंत्रालय सरकार नहीं हैं।’ मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा, ‘सभी नौसेना अधिकारी दक्षिण मुंबई की अहम जमीन पर क्वार्टर और फ्लैट बनवाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ महत्त्वपूर्ण और वरिष्ठ अफसर मुंबई में रह सकते हैं। Nitin Gadkari

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here