जनवरी से महिलाओं और लड़कियों को फ्री आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, जिला स्तर पर बनेंगे केन्द्र

    0
    1196

    जयपुर। राजस्थान की महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए राजस्थान पुलिस ने जिला स्तर पर प्रशिक्षण देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए हर जिला मुख्यालय पर महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र बनाया गया है, यहां पर महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाए जाएंगे डीजीपी भूपेन्द्रसिंह ने जानकारी दी कि समस्त रेंज महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें आत्म रक्षा हेतु सशक्त बनाने। अपने अधिकारों और कानून के बारे में सजग करने तथा महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस 1 जनवरी 2020 से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्रों को शुरू कर रही है।

    लड़कियां, महिलाएं, छात्राएं के लिए ट्रेनिंग निशुल्क
    महानिदेशक ने बताया कि इन केंद्रों पर कोई भी कामकाजी, ग्रहणी महिला, अध्ययनरत बालिका, शिक्षण संस्थाएं एवं अन्य संस्थाएं अपनी संस्था की महिलाओं एवं बालिकाओं का नामांकन करा सकते हैं। जो अभिभावक अपनी बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहते हैं वह निर्धारित केंद्रों पर नामांकन करवा सकते हैं। इन केंद्रों पर 31 दिसम्बर से पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।