ओलावृष्टि से परेशान किसानों की पीड़ा भूल दिल्ली में विराजी गहलोत सरकार, भाजपा ने कहा-भारत बचाओ नहीं वजूद बचाओ रैली

0
1604

जयपुर। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित कर रही है। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की ‘विभाजनकारी’ नीतियों को उजागर करना है। अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेता आज रामलीला मैदान पर नजर आ रहे हैं। राजस्थान के विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला है। जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि भारत बचाओं नहीं, कांग्रेस बचाओं रैली है। देश में 55 साल सत्ता में रही कांग्रेस का वजूद खतरे में देख कांग्रेसी खुद को बचाने में जुटे हैं। कांग्रेस ने 55 साल में किसानों, युवाओं, महिलाओं सहित किसी भी वर्ग की चिंता नहीं की। किसान कर्ज में डूबता गया, युवा बेरोजगारी से त्रस्त हो गया। महिलाओं में असुरक्षा घर गर गई। उन पर अत्याचार बढ़ गए। अपराध बढ़ते गए। अब उसे सभी की चिंता सता रही है। इसने साल तक देश को लूटने और घोटाले करने वाले आज देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ने की बात कर रहे हैं।

पहले राजस्थान का हाल देखे कांग्रेस
पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर कदम पर राष्ट्रीय स्वाभिमान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं किया। कांग्रेस जनता को गुमराह करने में जुटी है। राजस्थान महिल आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि मोदी मेक इन इंडिया की बात करते हैं और राहुल गांधी बेवजह रेप इन इंडिया कह रहे है। जबकि राजस्थान में आए दिन बेटियों के साथ बलात्कार, अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस किस मुंह से भारत बचाओ रैली निकल रही है।

गांधी प्रतिमाओं के समक्ष करेंगे विरोध
भाजपा प्रदेशाध्क्ष पूनिया ने कांग्रेस पर झूठ बोलने और वादाखिलाफ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 16 दिसंबर को प्रदेशभर में गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष बैठकर विरोध करेंगे। चाकसू के बड़ली गांव में बलात्कार व बच्ची की हत्या के मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के नेतृत्व में मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल चाकसू गया और पीड़िता के परिवार से मिला।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here