अशोक गहलोत की टी-पार्टी में पहुंचीं पूर्व राष्ट्रपति पाटिल

    0
    1357

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जयपुर स्थित बंगले पर आज एक टी पार्टी रखी जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। पार्टी सुबह 9 बजे रखी गई। पार्टी का प्रयोजन पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान होना बताया गया जिसमें पाटिल खुद भी शरीक हुईं। हालांकि कांग्रेस व खुद गहलोत की ओर से इसे एक व्यवहारिक टी पार्टी बताया गया है लेकिन इसे प्रदेश की गर्माती सियासत के तौर पर लिया जा रहा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि राजस्थान की राजनीति में इन दिनों आंतरिक गुटबाजी देखने को मिल रही है। यहां दो खेमे बंट गए हैं जिसमें एक की अगुवाई अशोक गहलोत और दूसरे की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट कर रहे हैं। ऐसे में यह एक अंदरूनी सियासत का हिस्सा बताया जा रहा है।  Ashok Gehlot

    Read More: Rajasthan government provides employment to 13 lakh 28 thousand

    दूसरी ओर, राजस्थान में विधानसभा चुनाव करीब हैं। उपचुनाओं में कांग्रेस ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है। अब पार्टी को एक मुख्यमंत्री चेहरा सामने लाना होगा जिसपर भी प्रदेश कांग्रेस में सियासत गरम है। गहलोत की टी पार्टी में कांग्रेस के अधिकांश दिग्गज नेता शामिल हुए। गहलोत की मेजबानी में हुई इस टी पार्टी में पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल, जगन्नाथ पहाड़िया, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह, डॉ. चंद्रभान, वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न सिंह, नमोनारायण मीना, दीपेंद्र सिंह शेखवात, कांग्रेस के ज्यादातर विधायक और नेता पहुंचे। लेकिन जो नहीं पहुंचा, वह व्यक्ति काफी अहम है। वह है कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट। हालांकि उनके नहीं पहुंचने के पीछे वजह उनके दिल्ली में होने को बताई गई है। लेकिन यहां बात कुछ ओर ही नजर आ रही है।  Ashok Gehlot

    इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री की मेजबानी वाली इस पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर गहलोत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गहलोत के निमंत्रण पर पार्टी डॉ. अशोक पनगढ़िया और सुधीर भंडारी भी पहुंचे जिनका परिचय गहलोत ने प्रतिभा पाटील से करवाया। Ashok Gehlot

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here