पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ का किया दौरा, लोगों की समस्याएं सुनीं

0
148

जयपुर। प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पिड़ावा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मंदिर में दर्शन किए। सुबह झालावाड़ डाक बंगले में उनसे मिलने के लिए काफी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कई महिलाएं भी अपनी समस्याएं लेकर राजे से मिलने डाक बंगला पहुंची। पूर्व सीएम ने उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। यहां से पिड़ावा रवाना होने से पहले उन्होंने एसपी ऋचा तोमर से जिले की कानून व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से पिड़ावा और रायपुर में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों का फीडबैक लिया। पूर्व सीएम राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि आज मेरे झालरापाटन भाजपा परिवार से पिड़ावा और रायपुर में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा माता चौकी मंदिर में विकास कार्यों का लोकार्पण किया।