वसुंधरा राजे आज जाएंगे लाडनूं, पूर्व विधायक मनोहरसिंह की शोकसभा और पगड़ी की रस्म में होगी शामिल

    0
    153

    जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को लाडनूं जा रही है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पूर्व विधायक मनोहरसिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए लाडनूं पहुंच रही है। एडवोकेट गोविन्दसिंह कसुंबी ने बताया कि पूर्व विधायक मनोहरसिंह की शोकसभा व पगड़ी की रस्म गुरुवार दोपहर 3.30 बजे करणी निवास पर होगी, जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सानिवि मंत्री यूनुस खान, राजपालसिंह शेखावत शामिल होंगे।

    वसुंधरा राजे ने पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन पर जताया दुख
    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लाडनूं के पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘लाडनूं के पूर्व विधायक श्री मनोहर सिंह जी के निधन से राजस्थान में भाजपा परिवार ने अपना एक अनमोल सदस्य खो दिया है। उनके परलोकगमन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। समाज सेवा के कार्यों एवं नागौर क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करें।’