महंगाई और बिजली बिल को लेकर आक्रोश, गहलोत सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    0
    137

    बांसवाड़ा। अशोक गहलोत सरकार एक तरह महंगाई राहत शिविर लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ बिजली बिल में सरचार्ज जोड़़कर जनता पर महंगाई को बम फोड़ रही है। कांग्रेस के राज में महंगाई कई गुना बढ़ गई है। बिजली बिल में छूट सरचार्ज दरों में वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बांसवाड़ा में भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

    ‘अशोक गहलोत नहीं चलेगी तेरी तानाशाही, गहलोत कहना मान ले तेरी बोरिया बिस्तर बांध ले’
    जिला कलेक्ट्री परिसर में भाजपाइयों ने अशोक गहलोत नहीं चलेगी तेरी तानाशाही, गहलोत कहना मान ले तेरी बोरिया बिस्तर बांध ले, की नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा के पार्षद महावीर पुरा ने ज्ञापन पढ़ कर सुनाया कि गहलोत व सचिन पायलट की अंतर्कलह के चलते 4 साल प्रदेश की जनता परेशान रही। सरकार के खिलाफ सभी ने जमकर नारेबाजी करते हुए जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया।

    ‘राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा’
    जिले भर के सभी ब्लॉक स्तर पर आज भाजपा मंडल के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है और ज्ञापन भी सौंपा गए हैं। इस दौरान भाजपा के हकरू मईडा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष, परमेश्वर मइडा, प्रधान निर्मला मकवाना सहित कई भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।