
दुल्हा शादी करने के लिए घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए घर से निकलता है लेकिन वह समय पर ना पहुंचे और दुल्हन इंतजार करती ही रहे। जीहां एक ऐसा ही वाकया उत्तरप्रदेश के गोंडा स्थित काजी तरहर गांव में हुआ है। दरअसल शादी की एक रस्म को निभाना दुल्हे के लिए भारी पड़ गया। दुल्हा जब घोड़ी पर बैठकर एक रस्म के तहत कुएं का फेरा लगा रहा था तभी किसी ने पटाखा फोड़ दिया। फिर क्या? घोड़ी बिदक गई और दुल्हे सहित कुएं में गिर गई।
दुल्हे के घोड़ी के साथ कुएं में गिरते ही शादी वाले परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में जेसीबी मशीन बुलाकर रस्सी के सहारे दोनों को बाहर निकाला गया। घोड़े को रस्सी से बांधा, जिससे उसे जेसीबी से निकाला गया। इसके बाद दूल्हे को भी बाहर निकाला गया। इस दौरान लोगों की सांसें अटकी रही, मगर जब काफी मशक्कत के बाद दूल्हे को सुरक्षित निकाल लिया गया तो सभी ने राहत की सांस ली।
#WATCH: Rescue operation of a horse that fell into a well alongwith the bridegroom during a wedding ritual in Uttar Pradesh's Gonda(July 12) pic.twitter.com/LwxkL11f27
— ANI UP (@ANINewsUP) July 13, 2017

