निकाय, जिला परिषद उपचुनावों में भाजपा ने फिर लहराया परचम, औंधे मुंह गिरी कांग्रेस

0
777

राजस्थान में एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ दिया हैं। प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निकायों के चुनाव में भाजपा ने साबित कर दिया कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश में विकास की बयार चलाई हैं और प्रदेश की जनता राजस्थान सरकार के साथ हैं। निकाय उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को धरातल पर ला दिया हैं। प्रदेश में नगरनिकायों, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 नवंबर को हुए उपचुनावों के नतीजों में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ भगवा परचम लहराया हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 9 जिलों के 10 निकायों में 10 वार्डों में उपचुनाव हुए। नगर निगम उदयपुर में भाजपा की आभा आमेटा एवं बीकानेर में भाजपा के दाऊ लाल सेवग विजयी घोषित किए गए।

नगर पालिका कापरेन से भाजपा के राजेंद्र कुमार, निंबाहेड़ा से प्रहलाद राजोरा एवं मंडवा नगरपालिका से सरिता सैनी निर्वाचित घोषित की गई है। कांग्रेस की परमेश्वरी देवी नगर परिषद बाड़मेर, ओमलता सैनी नगर पालिका खेड़ली एवं माना राम को सादड़ी नगर पालिका सीट से जीत मिली हैं वही, पंचायत समिति के 24 सदस्यों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के 12 और कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों को विजयी श्री मिली हैं।

भाजपा ने मुंडावर, नीमराना, तालेड़ा, बेगू, चूरू, सिकराय, गलियाकोट, डग, मंडोर, सेमारी, सायरा एवं बड़ गांव पंचायत समिति में जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजगढ़, छोटी सरवन वार्ड 11, घाटोल, अटरू, पिड़ावा, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर, आबूरोड़, रेवदर एवं ऋषभदेव पंचायत समिति में निर्वाचित हुए।

जिला परिषद की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में बांसवाड़ा से भाजपा की संतोष पाटीदार एवं भीलवाड़ा से मुरलीधर और जालोर से कांग्रेस की प्यारेश्वरी देवी को सफलता मिली है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here