जातिवाद-परिवारवाद को पछाड़ कांग्रेस को दी एतिहासिक मात, 3 साल के विकास कार्यों पर जनता की लगी मोहर: परनामी

0
910
Ashok Parnami

धौलपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली भारी बहुमत की जीत से भाजपा के खेमें में खुशी की लहर है। राजधानी जयपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस शानदार जीत का शानदार जश्न मनाया। जैसे-जैसे भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा को बढ़त मिलती गई वैसे वैसे भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम बढ़ता गया। जीत की खुशी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी करके मनाई।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जीत का जश्न

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर जीत की खुशी जाहिर की। अशोक परनामी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

जातिवाद-परिवारवाद को पछाड़ दी एतिहासिक मात

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी कहा कि धौलपुर उपचुनाव की जीत ऐतिहासिक है और इस जीत के लिए धौलपुर की जनता का आभार व्यक्त करते है। धौलपुर की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद को पछाड़ कर विकास कार्यों का दामन थामा है इसलिए भाजपा धौलपुर क्षेत्र सहित सम्पूर्ण प्रदेश को और अधिक विकसित करेगी।

भाजपा को मिला प्रदेश की जनता का आशीर्वाद

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कहा कि देश में भाजपा की सरकारें गांव, गरीब, किसान को केन्द्र बिन्दु मानकर योजनाऐं बना रही है इसलिए पिछले पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पाँच में से चार प्रदेशों में जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। देश की एवं प्रदेश की जनता ने भाजपा को ईमानदारी से योजनाएं लागू करने के कारण चुनाव में चुनने का कार्य किया है।

कांग्रेस ने 50 साल में नही किया विकास, अब उम्मीद भी नही

परनामी ने बताया कि धौलपुर में कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया लेकिन एक भी विकास कार्य कांग्रेस के खाते में नही है। उन्होने कहा कि जब 50 सालों में कांग्रेसी विकास नही करवा पाए तो अब धौलपुर की जनता कैसे उन पर विश्वास करें। धौलपुर की जनता ने प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के विकास कार्यों को लेकर न पर विश्वास जताया है। धौलपुर में जो भी विकास कार्य हुए है चाहे वो अस्पताल, सड़कें एवं चम्बल परियोजना का हो, वे सभी भाजपा की ही देन है।

3 साल के विकास कार्यों पर जनता की लगी मोहर

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा था कि धौलपुर उपचुनाव तय करेगा कि प्रदेश में 3 साल के कार्यकाल में विकास कार्य हुए या नहीं ? अब आज धौलपुर उपचुनाव में जनता ने प्रचण्ड जीत दिलाकर सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगा दी है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here