राजस्थान में 23 नवंबर को ना हो चुनाव: चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, ये है 2 वजहें

    0
    486

    जयपुर। निर्वाचन विभाग ने पिछले दिनों राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। निर्वाचन विभाग की अधिसूचना के अनुसार लेकर निर्वाचन आयोग ने 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की है। चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों के ऐलान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने इसमें बदलाव की मांग कर डाली है। पाली से भाजपा के विधायक पीपी चौधरी ने चुनाव आयोग को बकायदा लेटर भी लिख दिया है। उन्होंने देवोत्थान एकादशी होने के कारण मतदान की तारीख बदलने की मांग की हैं।

    बीजेपी सांसद ने बताई ये 2 वजहें
    बीजेपी नेता ने 23 नवंबर को ‘देव उठनी एकादशी’ और 50 हजार शादियों का हवाला देकर यह बात कही है। सांसद ने चुनाव आयोग को भेजे लेटर में लिखा है कि इस दिन संस्कृति और धार्मिक श्रद्धा से जुड़ा बहुत ही बड़ा पर्व ‘देव उठनी एकादशी’ है। इस पर्व पर करोड़ों श्रद्धालु नदी, मानसरोवर और पवित्र स्थलों पर स्नान करते के लिए जाते हैं। यह पर्व पूरे देशभर में मनाया जाता है, लेकिन राजस्थान में इसका बहुत प्रभाव है। प्रदेश में ‘अबूझ सावे’ के रूप में यह विख्यात है।

    चुनाव आयोग से की ये अपील
    भाजपा के विधायक पीपी चौधरी ने आगे कहा, एक तरफ चुनाव आयोग और हम सभी का दायित्व रहता है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़े। लोकतंत्र के पावन उत्सव में आमजन एक बड़ी भागीदारी कर भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करें। इसलिए मेरा आग्रह है कि जन भावनाओं और निर्वाचन आयोग की मूल भावना ‘मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी’ को ध्यान में रखते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 की निर्धारित दिनांक 23 नवंबर को बदलने के लिए विचार करें। आपसे पूर्ण अपेक्षा है।