कर्ज में डूबा था पूरा परिवार, 7 लाख में कर डाला बहू का सौदा

    0
    253

    जयपुर। प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कर्ज से घिरे ससुराल वालों ने अपने बेटे को बचाने के लिए बहू का 7 लाख रुपये में सौदा कर डाला। ससुराल वालों ने बहू की मर्जी के बिना उसका नाता विवाह करवाने की कोशिश की। बहू ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वालों के अत्याचार से त्रस्त बहू ने पहले पुलिस से मदद मांगी। लेकिन वहां बात नहीं बनी तो अब उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    चार साल की बेटी की मां है पीड़िता
    कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मामला बांसवाड़ा के खमेरा पुलिस थाना इलाके से जुड़ा है। थाने के सब इंस्पेक्टर करनाराम ने बताया कि इस संबंध में रेणुका पत्नी गोपाल बामनिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह फिलहाल अपने मायके रोड़ापाड़ा सवनिया में रह रही है। महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब 7 साल पहले उसकी शादी गोपाल से हुई थी। शादी में पिता ने काफी दहेज दिया था। गोपाल से उसके एक बेटी भी हुई। वह चार साल की है।

    जेवर बिक गये, जमीन को गिरवी रखना पड़ा
    एक दिन पति आम के पेड़ से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान वह उदयपुर के अस्पताल में करीब 3 महीने तक कोमा में रहा। गोपाल के इलाज के लिए घर के जेवर तक बिक गये। जमीन भी गिरवी रख दी गई। परिवार पूरी तरह से कर्ज में डूब गया। परिवार पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here