कांग्रेस कहीं नही है टक्कर में, एक महिला मुख्यमंत्री बसती है, राजस्थान के हर घर में

0
554
Woman Chief Minister Rajasthan
Woman Chief Minister Rajasthan

राजस्थान की गौरवशाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कि राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण कल जैसलमेर से शुरू हुआ। यात्रा कि शुरुआत मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति सम्मलेन से की। जैसलमेर में विशाल महिला शक्ति सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमे मारवाड़ की महिलाओं ने पुरे जोश और जूनून के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। आज राजस्थान में महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर और मज़बूत है। जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जाता है। जिन्होंने भामाशाह योजना की शुरुआत कर आज राजस्थान कि प्रत्येक महिला को अपने परिवार कि मुख्यमंत्री बना दिया है। ऐसे में राजस्थान की महिला सक्षम, संपन्न, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनी है। Woman Chief Minister Rajasthan

हर महिला मुख्यमंत्री : – Woman Chief Minister Rajasthan

 मुख्यमंत्री राजे ने महिला शक्ति सम्मलेन में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा। मैं प्रदेश की अकेली महिला मुख्यमंत्री नहीं बल्कि राजस्थान की हर नारी मुख्यमंत्री है। प्रदेश में केवल दो ही जातियां है। महिला एवं पुरुष। चूँकि मैं खुद एक महिला हूँ, तो एक महिला और उसकी पारिवारिक जरूरतों और समस्याओं को भली भांति समझ सकती हूँ। मेरा मानना है कि महिला व परुष एक दूसरे के पूरक हैं। इसलिए महलाओं को भी पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ने के उचित अवसर मिलने चाहिए। जिसमें भामाशाह योजना एक मील का पत्थर साबित हुई है। Woman Chief Minister Rajasthan

Read More: Inauguration of Bhamashah Techno Hub; CM Vasundhara Raje calls it big step towards nurturing entrepreneurship

जो देश कि इकलौती एक मात्र ऐसी योजना है, जिसने प्रदेश में नारी सशक्तिकरण कि नई मिशाल पेश की है। एक महिला को उसके परिवार का मुखिया बनाया। जिससे सरकार कि सभी योजनाओं का आर्थिक लाभ सीधा उसके खाते में मिल जाता है। ताकि उसको अपना परिवार चलाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Woman Chief Minister Rajasthan
Woman Chief Minister Rajasthan

साथ ही प्रदेश की बालिकाओं के लिए भी उन्होंने राजश्री योजना चला रखी है। जिससे कोई भी बालिका के जन्म पर उपेक्षित महसूस नहीं करें। राजश्री योजना के तहत राजस्थान के किसी भी परिवार में लड़की के पैदा होने पर उसके जन्म से लेकर राजकीय विद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने तक सरकार द्वारा विभिन्न चरणों में पचास हज़ार रुपये कि आर्थिक सहायता दी जाएगी। Woman Chief Minister Rajasthan

जैसलमेर को दी कई सौगातें : – Woman Chief Minister Rajasthan

मुख्यमंत्री राजे ने गौरव यात्रा के दौरान जैसलमेर जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर लोगों को सौगात दी। उन्होंने जैसलमेर में 61 करोड़ 66 लाख़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। तथा रामदेवरा में भी 95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने रामदेवरा में लाखों की संख्या में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते किया व श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने पोकरण में परमाणु परिक्षण कर सम्पूर्ण विश्व में भारत को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया था।

उन्ही के सम्मान और स्मृति में पोकरण में “अटल शक्ति स्थल”बनाया जायेगा। ताकि चिर काल तक लोगों को ये याद रहे कि कई देशों द्वारा प्रतिबंद लगाने और धमकी देने के बावजूद अटल जी ने साबित कर दिया था कि उनके इरादे देश हित के लिए सदैव नेक और अटल थे। मुख्यमंत्री ने जैसलमेर जिले में लम्बे समय से बारानी भूमि के आबंटन पर लगी रोक को हटाने की घोषणा की।ताकि जिले के भूमिहीन काश्तकारों को नियमानुसार, चरणबद्ध तरीके से भूमि आबंटन किया जा सके। जिस पर पिछली सरकार ने केबिनेट में ले जाकर रोक लगवाई थी। Woman Chief Minister Rajasthan

रेगिस्तान में पानी की समस्या को दूर किया : – Woman Chief Minister Rajasthan

मुख्यमंत्री द्वारा जैसलमेर और बाड़मेर जिलों की मरू भूमि पर पानी की समस्या को दूर करने के लिए इंदिरा गांधी नहर परियोजना कि पुनर्संरचना एंव 563 गांवों में लिफ्ट परियोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना पेयजल लिफ्ट परियोजना की सहायता से 62 गांवों को पेयजल मिलना शुरू हो गया है। Woman Chief Minister Rajasthan

जल्द ही इसे पूरा कर बाड़मेर जिले के 386, जैसलमेर जिले के 117 गांवों सहित बालोतरा व सिवाना कस्बों को जलापूर्ति दी जाएगी। जिसके परिणामस्वरूप रेगिस्तान में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। Woman Chief Minister Rajasthan

प्रदेश में बनेंगे धार्मिक व ऐतिहासिक पैनोरमा : –

मुख्यमंत्री ने जैसलमेर की जनसभा के दौरान कहा कि राजस्थान के इतिहास को बनाये रखने एवं यहाँ के महापुरुषों, संतों, लोक देवी देवताओं कि गौरव गाथा को प्रदर्शित करने के लिए पूरे प्रदेश  में करीब 140 करोड़ रूपये की लागत से पैनोरमा बनाएं जा रहे हैं। Woman Chief Minister Rajasthan

धार्मिक संस्कृति को उन्नत करने के लिए 625 करोड़ रूपये की लागत से 125 मन्दिरों का विकास कार्य करवाया जा रहा है। रामदेवरा मेले में आने वाले पदयात्रियों की सुविधा के लिए 8 करोड़ रूपये 25 लाख की लागत से 165 किलोमीटर लम्बा पदयात्रा मार्ग बनाया गया। इस कड़ी में श्रीमती वसुंधरा ने जन-जन अराध्य लोक देवता रामसा पीर के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व सुख-सम्पन्नता की मंगल कामना की। Woman Chief Minister Rajasthan

भाजपा के गणमान्य नेता रहे मौजूद : –

गौरव यात्रा के इस शुभ अवसर पर चिकित्सा मंत्री श्री कालीचरण सर्राफ, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बाबूलाल वर्मा, राजस्व राज्यमंत्री श्री अमराराम चौधरी, ऊर्जा राज्यमंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, राज्यसभा सांसद श्री मदनलाल सैनी, राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत, विधायक श्री अशोक परनामी, श्री शैतान सिंह राठौड, राजसीको अध्यक्ष श्री मेघराज लोहिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।

जहाँ मुख्यमंत्री के सम्बोधन से पूर्व  केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत में कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती राजे के नेतृत्व मे विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। आज हमारा राज्य विकास की दृष्टि से देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here