अटलजी ने भारत को बनाया दुनिया की महाशक्ति: वसुंधरा राजे

0
1089
Atal ji

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जैसलमेर जिले में एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत का एक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने घोषणा की कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पोकरण में ‘अटल शक्ति स्थल’ बनाया जाएगा। Atal ji

मुख्यमंत्री राजे राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान जैसलमेर जिले के रामदेवरा में जन सभा को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने स्व.वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। राजे ने कहा कि अटलजी का पोकरण से जो रिश्ता रहा है, उसे पूरी दुनिया जानती है। Atal ji

गौरतलब है कि 1998 में भारत रत्न अटलजी ने भारत को दुनियाभर में एक महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत किया था। उनके नेतृत्व में ही पोकरण में भारत एक के बाद एक 3 परमाणु मिसाइलों का परीक्षण कर परमाणु संपन्न देशों की गिनती में शामिल हुआ था। उस समय अटलजी देश के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने इन परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर कई देशों ने प्रतिबंध लगा दिए। इसके बावजूद वाजपेयीजी ने साबित कर दिया था कि उनके इरादे अटल थे। Atal ji

Read More: कांग्रेस कहीं नही है टक्कर में, एक महिला मुख्यमंत्री बसती है, राजस्थान के हर घर में

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री का 16 अगस्त की शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय तक बिमारी से ग्रसित थे। वर्तमान में भाजपा सरकार देशभर में उनकी अस्थियों का विसर्जन कर रही है। इसे अटलजी की अस्थि कलश यात्रा का नाम दिय गया है। राजस्थान में पुष्कर, चंबल और बेणेश्वर में भी उनका अस्थि विसर्जन किया गया है ताकि राजस्थान की सरजमीं पर अटलजी हमेशा यादों में बसे रह सकें।

डीएनपी के गांवों के लिए मैनेजमेंट प्लान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि डेजर्ट नेशनल पार्क में पानी, बिजली, सड़क जैसे आवश्यक विकास कार्यों को गति देने एवं गांव वालों की समस्याओं के निवारण के लिए एक मैनेजमेन्ट प्लान बनाया गया है। इसमें प्रत्येक गांव में आवश्यक विकास कार्य चिन्हित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की मांग पर संबंधित विभाग प्रकरण स्टेट वाईल्ड लाईफ बोर्ड से स्वीकृत करा सकते हैं, जिसके लिए माननीय उच्चतम न्यायालय की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होगी।

बारानी भूमि आवंटन से रोक हटेगी

मुख्यमंत्री राजे ने घोषणा की कि जिले में बारानी भूमि के आवंटन पर लगी रोक को हटाया जाएगा और जिले के भूमिहीन काश्तकारों को चरणबद्ध रूप से निर्धारित नियमों के अंतर्गत भूमि आवंटित की जाएगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here