
राजधानी जयपुर के एक निजी कॉलेज में रॉक क्लाइंबिंग की ट्रेनिंग के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई। जयपुर के मानसरोवर स्थित कॉलेज में छात्राओं को रॉक क्लाइंबिंग सिखाने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी इसी दौरान 16 वर्षिय अदितमि सांघी नाम की छात्रा छटी मंजिल से यकायक नीचे गिर गई। छत से पार्किंग एरिया में गिरने के कारण अदिति की मौके पर ही मौत हो गई । हालांकि कॉलेज प्रशासन अदिति को नजदिकी अस्पताल में लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रॉक क्लाइंबिंग के दौरान नीचे खड़ी छात्राओं ने यह पूरा सीनेरियों मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। आप भी देखिए कैसे एक बालिका हादसे का शिकार हो गई और हो सके तो इस वीडियों से कुछ सीख लेने की कोशिश करें- देखे वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=Vm-iY6HYkRo

