मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे फेसबुक पर भी बनी नंबर वन, मोदी और शाह के बाद सबसे ज्यादा राजे के प्रशंसक

0
2898
Vasundhara Raje

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया में लोकप्रियता के आंकड़ों को आईना दिखाते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। आज राजस्थान की मुख्यमंत्री राजे के फेसबुक पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए है। राजस्थान में विकास और दमदार छवि के आधार पर मुख्यमंत्री राजे के लिए यह बड़ी अचीवमेंट बताई जा रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आगे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह है। प्रधानमंत्री मोदी के फेसबुक पर करीब सवा चार करोड़ फॉलोअर्स है जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के करीब 99 लाख चाहने वाले है। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजे विश्व के टॉप 20 राजनैतिक सेलिब्रिटी है जिनके फेसबुक पर 80 लाख चाहने वाले है।

मुख्यमंत्री राजे की लोक कल्याणकारी योजनाओं और दमदार छवि से बढ़ी लोकप्रियता

प्रधानमंत्री मोदी ने भी सभी मुख्यमंत्री और नेताओं से डिजिटल मीडिया के माध्यम सरकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया था। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया में फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री राजे देश प्रदेश के लाखों लोगों से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की लोकप्रियता का कारण प्रदेश के आम जन के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजना और एक दमदार छवि है। मुख्यमंत्री राजे के फेसबुक फॉलोअर्स 80 लाख होने के साथ ही मुख्यमंत्री राजे को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

प्रधानमंत्री मोदी और शाह के बाद मुख्यमंत्री राजे

सोशल मीडिया में बढ़ती लोकप्रियता में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह है । प्रधानमंत्री मोदी और शाह के बाद वसुंधरा राजे देश में तीसरे स्थान पर है जिनके किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 80 लाख फॉलोअर्स हो। आपको बतादें कि प्रधानमंत्री मोदी को फेसबुक पर 42,587,005 लोगों ने लाइक किया है जबकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 9,934,247 लाख लोगों ने लाइक किया है। मुख्यमंत्री राजे ने हाल ही में 8,000,248 लोगों की पसंदीदा राजनैतिक व्यक्तित्व बनी है।

राजे के विजन और योजनाओं के फेन बने लोग

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी योजनाओं और जन हित कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से प्रसारित करती है। राजे की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच काफी लोकप्रियता मिली है। भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा योजना, जल स्वावलंबन अभियान, राजश्री योजना जैसी कई योजनाओं ने अपनी पहचान देश प्रदेश में बनाई है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here