फतेहपुर में शीतलहर के कारण बढ़ी ठंडक, घने कोहरे ने बढ़ाई किसानों की चिंता

    0
    566

    जयपुर। राजस्थान में बढ़ती ठंड ने ठिठुरन बढ़ाई है। आसमान में हल्की धुंध और बादल छाए रहे। सुबह कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शेखावाटी अंचल में ठंड ठिठुरन बढ़ा रही है। बुधवार को सबसे न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि चूरू का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

    माउंट आबू का पारा 2 डिग्री पहुंचा
    माउंट आबू में बुधवार को एक बार फिर मौसम बदलने से तेज ठंड बढ़ गई है। पिछले दो दिन से तापमान में 2-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पारा लुढ़कने से शहर में सवेरे जगह जगह ओस नजर आई और रात के साथ दिन में भी शीत लहर चली। सदी के तेवर सीधे होने के कारण वादियों में घना कोहरा छाया रहा।

    कोहरे के साथ ही बढ़ी किसानों की चिंता
    फतेहपुर इलाके के किसान कुलदीप ने बताया कि क्षेत्र में तेज सर्दी का दौर लगातार जारी है। ऐसे में यहां घने कोहरा और ओस गिरने की संभावना है। मौसम साफ रहने पर तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जो गेहूं, चना, जौ जैसी फसलों के लिए नुकसानदायक है। कृषि विशेषज्ञ दिनेश कुमार ने बताया कि फतेहपुर में तेज ठंड के साथ ही अब यहां कोहरे और ओस गिरने की भी संभावना है, जिससे फसलों को काफी नुकसान हो सकता है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here