Bank Strike : आज और कल नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक, राजस्थान में 6 हजार से ज्यादा ब्रांच रहेगी बंद

    0
    268

    जयपुर। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अब आपको दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा। सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन और बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल 2021 के विरोध में 16 और 17 दिसम्बर को सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते लगभग देश के सभी बैंकों की लगभग 98 प्रतिशत ब्रांच दो दिन बंद रहेंगी। राजस्थान में 6 हजार से ज्यादा शाखाओं पर इसका असर देखने को मिलेगा।

    25,000 बैंक अधिकारी और कर्मचारी की हड़ताल
    यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और सीएलसी के बीच हुई वार्ता विफल हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि दो दिन की इस हड़ताल मेें राजस्थान के 25,000 बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे प्रतिदिन 10 हजार करोड़ का लेन देन प्रभावित होगा। दो दिन तक राज्य की 4000 से भी अधिक शाखाओं पर ताले लगे रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के 6650 एटीएम में हड़ताल के दौरान पैसा नहीं भरा जाएगा।

    ‘लोगों को बचाओं और देश बचाओं’ का नारा
    इस हड़ताल को एटक, इंटक, सीटू समेत 10 यूनियनों का समर्थन हासिल है। हड़ताल के प्रमुख मुद्दों में बैंकिंग प्राइवेटाइजेशन, पुरानी पेंशन की बहाली जैसी डिमांड शामिल हैं। हड़ताल का मुख्य नारा होगा ‘लोगों को बचाओ और देश बचाओ’। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि इस हड़ताल का प्रचार राज्य सम्मेलन, मानव श्रृंखला, मशाल जुलूस, हस्ताक्षर अभियान, क्षेत्रीय और क्षेत्र-आधारित संयुक्त अभियान और आंदोलन के जरिए होगा।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here