मुख्यमंत्री राजे बीजेपी स्थापना दिवस से चार दिवसीय सीकर दौरे पर

    0
    1234
    Vasundhara Raje Jan Samvad

    6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इसी दिन 1980 में पार्टी की स्थापना की गई थी। किसी उत्सव की तरह ही बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह दिन बहुत खास है। देश और प्रदेश में इस दिन बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इधर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शुक्रवार से 9 अप्रैल तक चार दिवसीय सीकर जिले के दौरे पर हैं।

    पार्टी का स्थापना दिवस उनके दौरा का पहला दिन है। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वे आमजन से मुलाकात करेंगी तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी। मुख्यमंत्री राजे अपने शेखावाटी दौरे से पहले प्रदेश के कई जिलों में जनसंवाद कर चुकी है। हाल ही में वे श्रीगंगानगर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर थी। जहां उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार लोगों से मुलाकत कर उनकी समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए थे।

    सीएम राजे जनसुनवाई के लिए पहुंची सीकर, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने चार दिवसीय सीकर दौरे के पहले दिन शुक्रवार सुबह जयपुर से रवाना होकर सीकर जिले के पाटन पहुंची। जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती भी मौजूद रहे। सीएम राजे को पुलिस बटालियन की ओर से गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वे पहले दिन नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों से पाटन में रूबरू हुई।

    मुख्यमंत्री राजे ने पाटन में कार्यक्रम के दौरान 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। इसके बाद नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका मौके पर ही संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, जिन समस्याओं का मौके पर निदान नहीं किया जा सका उनका अतिशीघ्र निराकरण करने की बात कही। इससे पहले सीएम ने सरकार की योजनाओं में लाभान्वित लोगों से फीडबैक लिया। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े डाॅक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए सहित प्रोफेशनल कामों से जुड़े प्रबुद्धजनों से सुझाव भी लिए। जवाहर नवोदय विद्यालय हॉल में आयेाजित किए गए मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित हुए। सीएम राजे शुक्रवार को रात्रि विश्राम पाटन महल में करेगी। Vasundhara Raje Jan Samvad

    देर शाम मुख्यमंत्री का मंडलवार पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें मंडल कार्यकारिणी, पूर्व पदाधिकारी, मंडल से जुड़े जिला पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व केन्द्र प्रवासी शामिल होंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं की शिकायतों के समाधान पर चर्चा होगी। बता दें, नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में कुल छह मंडल हैं। सभी मंडलों की अलग-अलग मीटिंग रखी गई है।

    Read More: किसानों की शिकायतों को सीएम ने गंभीरता से लिया, घटिया पौधे बांटने वाली कम्पनी के खिलाफ एफआईआर

    राजे शनिवार खंडेला में करेगी संवाद, शहीद सुनील यादव की प्रतिमा का होगा अनावरण Vasundhara Raje Jan Samvad

    जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री राजे पहले दिन नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र की जनता से रूबरू होने के बाद शनिवार को यानि दौरे के दूसरे दिन नीम का थाना में शहीद सुनील यादव की प्रतिमा अनावरण तथा विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ-लोकार्पण भी करेंगी। इसके बाद सीएम राजे का संतोषपुरा, खण्डेला विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम है। दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री राजे रविवार को दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ जनसंवाद करेंगी।

    वहीं, चार दिवसीय सीकर दौरे के अंतिम और चौथे दिन सीएम राजे सोमवार को श्रीमाधोपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की लोगों से मुलाकत कर उनकी समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण करेगी। उनका सोमवार शाम तक वापस राजधानी जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। Vasundhara Raje Jan Samvad

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here