मुख्यमंत्री राजे के औचक निरिक्षण से अधिकारियों के निकले पसीने, प्रिंसिपल निलंबित, अधिकारियों के खिलाफ होगी जांच

0
1782
CM Raje Aapka Zila Apki Sarkar 1

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान के सभी ज़िलों में जाकर राज्य सरकार द्वारा किए गए काम काज का ब्योरा ले रही हैं। राज्य सरकार द्वारा जनता को राहत देने के लिए चलाई गई आपका ज़िला आपकी सरकार अभियान से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है साथ ही जहां अधिकारियों की अनियमित्ताएं और व्यवस्थाओं में कमी दिखाई दे रही हैं राजे ऑन स्पॉट एक्शन लेने में भी नही हिचक रही हैं। मुख्यमंत्री राजे के दौरों से अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। वर्तमान में आपका जिला आपकी सरकार के दौरान मुख्यमंत्री राजे करौली ज़िले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री राजे ने जिले के कई सरकारी स्थलों को औचक निरिक्षण किया साथ ही जहां कमी दिखाई दी वहां अधिकारियों को लताड़ लगाने में भी नही चुकी। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने कई कर्मचारियों को भी निलंबित कर साफ कर दिया की अब सिस्टम को खोखला करने की सजा सभी को मिलेगी।

CM Raje Aapka Zila Apki Sarkar 2

आदर्श विद्यालय ऐसा हो ही नही सकता : मुख्यमंत्री राजे

मुख्यमंत्री राजे ने जिले के कई विद्यालयों का औचक निरिक्षण किया। यकायक मुख्यमंत्री राजे को अपनी आंखों के सामने देखकर कई कर्मचारियों और अधिकारियों को पसीने निकल गए। मुख्यमंत्री राजे ने जब गुडला के आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरिक्षण किया तो व्यवस्थाओं को देखकर काफी नाराज दिखाई दी। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि ऐसा तो कोई भी आदर्श विद्यालय नही होना चाहिए। उन्होने हातोंहाथ एक्शन लेते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल भारद्वाज को निलंबित कर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजे ने उत्कर्ष विद्यालय गई तो वहां हैंडपंप, पानी, और साफ सफाई नही होने के कारण नाराजगी दिखाई। मुख्यमंत्री राजे ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को त्वरित प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि अगर विद्यालयों से कोई शिकायत हो तो शिक्षाधिकारियों से कहें अगर शिक्षा अधिकारी आपकी शिकायत का समाधान नही करते तो राजस्थान सरकार के संपर्क पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें। मुख्यमंत्री राजे ने लोगों से वादा किया कि अगर संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जो लोग गलती करते हैं उन्हे सजा जरूर मिलेगी और गलती करने वाले अपने साथ होने वाले बर्ताव के लिए तैयार रहें।

CM Raje Aapka Zila Apki Sarkar 3

बेबी फूड पैकेट में कम वजन मिला, लाइसेंस रद्द

मुख्यमंत्री राजे ने भगतपुरा में आंगनबाड़ी केन्द्र गुडला द्वितीय के निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिये जाने वाले बेबी मिक्स पूरक पोषाहार के पैकेट का वजन 230 ग्राम कम मिलने पर पोषाहार सप्लाई करने वाले का लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि बेबी फूज की सप्लाई करने वाले स्वयं सहायता समूह के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM Raje Aapka Zila A4ki Sarkar 2

अन्नपूर्णा भंडार केंद्र की हालत देख नाराज हुई मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुडला स्थित अन्नपूर्णा भंडार केंद्र का भी औचक निरिक्षण किया। भंडार से लगातार शिकायत आ रही थी कि केंद्र पर ना तो रेट लिस्ट लगी हैं, ना लोगों को बिल दिए जा रहे है और एमआरपी से खाद्य सामग्री बेच रहे है। मुख्यमंत्री राजे ने तुरंत प्रभाव से केंद्र का लाइसेंस रद्द कर दिया तथा जनता से अपील की कि अगर कोई भी भंडार वाला सरकार की निर्धारित उचित मुल्य से ज्यादा पैसे लेते हैं तो उसके खिलाफ शिकायत करें, राज्य सरकार उसका त्वरित समाधान करेगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here