मरुधरा पर वसुंधरा: सुशासन का शंखनाद 

0
2615
Vasundhara Raje Road Show Jodhpur

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को जोधपुर में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए है। सूर्यनगरी में जब मुख्यमंत्री राजे ने अपने कदम रखे तो सारा मारवाड़ ‘हर-हर वसुंधरा’ और वसुंधरा राजे ज़िंदाबाद के नारों से गूँज उठा। जालोरी गेट से लेकर घंटाघर तक पूरा जोधपुर मुख्यमंत्री राजे का स्वागत कर उनके सुशासन और सुराज की गवाही दे रहा था। हर तरफ भाजपाई परचम छाया हुआ था। लोग घरों की बालकनियों, छतों और झरोखों से अपनी मुखिया की एक झलक पाने को बेताब थे। अपार प्रेम और समर्थन से जोधपुरवासियों ने बता दिया कि वे राजस्थान में फिर से भाजपा सरकार का सुराज चाहते है। buybtc.in   rajpalace.com

रिफाइनरी के लिए जनता ने जताया आभार:

रोड शो के दौरान जोधपुर के निवासियों और वहां के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री राजे की जोर-शोर से आगवानी की। बाड़मेर रिफाइनरी पर मुख्यमंत्री द्वारा सुधारों के साथ तैयार किये गए नए मसौदे के लिए जोधपुरवासियों ने आभार व्यक्त किया तथा इसे राजस्थान के विकास में एक प्रभावकारी कदम बताया। लोगों का कहना था कि सरकार द्वारा दी गई रिफाइनरी की सौगात से पूरे मारवाड़ की सूरत बदल जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के असीमित अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राजे ने घंटाघर चौराहे पर लोगों को सम्बोधित करते हुए रिफाइनरी का कार्य 3 महीने में शुरू करने का विश्वास दिलाया।

विधानसभा 180+ और लोकसभा-25 का मिशन:

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर में रोड शो करके आगामी चुनावों की तैयारी के लिए बिगुल फूंक दिया है। इस शक्ति प्रदर्शन से राजे ने विरोधियों को चेता दिया है, कि भाजपा के निरंतर बढ़ते विकासरथ को रोक पाना अब लगभग असंभव हो गया है। वसुंधरा राजे ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए पूरी तरह जुट जाने के लिए कहा। राजे ने आगामी विधानसभा चुनाव में 200 में से 180 से अधिक सीटों पर विजय होने का दावा  किया। साथ ही साथ लोकसभा-2019 चुनावों में पूरी 25 संसदीय सीट जीतने का संकल्प दोहराया। जनता के अपार समर्थन और सहयोग को देखते हुए वसुंधरा राजे का मिशन विधानसभा 180+ और विज़न लोकसभा 25 के सफल होने के पूरे आसार है।

मारवाड़ियों के इस अपार स्नेह और प्यार को देखकर मुख्यमंत्री राजे ने जनता को तहेदिल से धन्यवाद दिया। वसुंधरा राजे ने खुली जीप से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के समापन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि ”मारवाड़ के लोगों के इस प्यार और आशीर्वाद के लिए मै सदैव ऋणी रहूंगी”। buybtc.in    rajpalace.com

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here