मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे विश्व की 100 सबसे प्रभावी डिजिटल हस्तियों में शामिल

0
980
Vasundhara Raje Digital Celebrities
Vasundhara Raje Digital Celebrities

ब्रिटेन की संस्था अपॉलिटिकल ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में योगदान के लिए विश्व की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की एक सूची जारी की है। यह सूची विश्व के नामचीन लीडर्स और शख्सियतों के अनुकरणीय प्रयासों को सराहने के उद्देश्य से जारी की गई है। गर्व की बात यह है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का नाम भी इस टॉप 100 सूची में शामिल किया गया है। Vasundhara Raje Digital Celebrities

अपॉलिटिकल एक स्वतंत्र गैर-सरकारी संगठन है, जिसने इस सूची में दुनियाभर के उन 100 प्रमुख लोगों को शामिल किया है, जो डिजिटल गवर्नेंस की दुनिया में प्रमुख योगदान कर रहे हैं। इस सूची में वसुन्धरा राजे का नाम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल, वर्ल्ड वाइड वेब के संस्थापक टिम बर्नर्स ली सहित अन्य कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ शामिल हुआ है।

Read More: आंचल बोहरा के सिर सजा ‘मिस राजस्थान 2018’, बनना चाहती हैं सूपर मॉडल

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को पूर्व में भी कई बार राजस्थान में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में हुए नवाचारों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा ई-रत्न ऑफ द ईयर, बिजनेस वर्ल्ड द्वारा ई गवर्नेंस पर्सन ऑफ द ईयर और स्कॉच द्वारा चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया है। Vasundhara Raje Digital Celebrities

हाल ही में, राजस्थान डिजिफेस्ट बीकानेर के दौरान भी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की ओर से श्रीमती राजे को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा है। Vasundhara Raje Digital Celebrities

बता दें, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान बीते साढ़े चार वर्ष में डिजिटल लीडर राज्य के रूप में उभरा है। प्रदेश को डिजिटल राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राजे ने भामाशाह, ई-मित्र, आई-स्टार्ट, सीएम हेल्पलाइन जैसी अनेक योजनाएं शुरु कर चुकी हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश के 6 करोड़ निवासी प्रशासन के आधुनिक स्वरूप से लाभान्वित हुए हैं। इन योजनाओं के जरिए उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसके कारण अपॉलिटिकल ने उन्हें अपनी प्रभावशाली हस्तियों की सूची में स्थान दिया है।