
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे के दौरान सोमवार शाम निम्बाहेड़ा में स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया एवं पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके साथ ही विजयाराजे सिंधिया स्मृति उद्यान का शिलान्यास भी किया। निम्बाहेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद प्रतिमाओं का अनावरण करने निकलीं मुख्यमंत्री राजे का शहरभर में विभिन्न स्थानों पर भव्य अभिनन्दन तथा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। Vijayaraje Scindia
राजे निम्बाहेड़ा के विभिन्न बाजारों और कॉलोनियों से गुजरते हुए विभिन्न संगठनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहरवासियों से बड़ी आत्मीयता से मिली। Vijayaraje Scindia
Read More: सीएम वसुंधरा राजे पहुंची चित्तौड़गढ़
स्व.राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को विभिन्न समुदायों और समाजों के लिए आरक्षित दरों की 50 प्रतिशत दर पर आवंटित भूखण्डों के स्वीकृति पत्र सौंपे। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री राजे का आभार व्यक्त किया। साथ ही स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया। Vijayaraje Scindia

इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा, ‘जो समाज अपने विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं, सरकार ने उन्हें सेवा का अवसर देने के लिए भूखण्ड स्वीकृत किए हैं। जिस प्रकार से पूरे राज्य में विकास कार्य हो रहे हैं, उससे आमजन भी खुश है और हमारा गौरव भी बढ़ा है। जब सबके चेहरों पर मुस्कान आती है, तो हमें विश्वास होता है कि हमने जरूर अच्छा काम किया है।’ Vijayaraje Scindia
इससे पहले राजे ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही शहरी जनसहभागिता योजना के अंतर्गत निम्बाहेड़ा में वंडर टाउनहॉल, जेके कन्सर्ट हॉल तथा 132 केवी सब स्टेशन ढोरिया चौराहा का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने निम्बाहेड़ा के श्री शेषावतार 1008 श्रीकल्लाजी वेद पीठ में श्रीकल्लाजी देव के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, विधायक नरपतसिंह राजवी तथा स्व. भैरोसिंह शेखावत के परिजनों सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

