प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक, प्रदेश भाजपा हैं सबसे अलग पार्टी, हर हाल में जीतेंगे हम चुनाव : मुख्यमंत्री राजे

0
890

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की नवगठित कार्यसमिति की सोमवार को पहली बैठक आयोजित की गई। प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सह संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी वी सतीश, गोपाल शेट्टी, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्रीगण ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की अगली बैठक अप्रेल माह में जोधपुर में आयोजित करने सहमति बनी।

प्रदेश भाजपा की नवगठित कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं स आह्वान किया कि एक बार फिर से मेहनत करने में जुट जाएं, आने वाले विधानसभा चुनाव भी भाजपा हर हाल मे जीतेंगी और प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा ही सरकार बनाएंगी।

राजस्थान भाजपा दूसरी पार्टियों से अलग हैं

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हम दूसरी पार्टियों से अलग हैं। हम पार्टी रूपी इस परिवार में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और हमारे बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी को परिवार समझकर मजबूत बनाएगें, तो कोई भी हमसे सत्ता नहीं छीन सकता।

लोगों को योजनाओं का दिलाएं अधिक से अधिक लाभ

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने में मदद करें, ताकि लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो सके। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पंचायत जनकल्याण शिविरों में आवश्यक रूप से उपस्थित हों। सांसद एवं विधायक कोष का उपयोग हर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के समन्वय से किया जाए।

जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी करेंगे उम्मीदवार तय

श्रीमती राजे ने कहा कि पार्टी ने जिनको जिलाध्यक्ष बनाया है या अन्य पदभार सौंपा है, वे अपने-अपने क्षेत्र से विधानसभा के ऐसे उम्मीदवारों के नाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो पार्टी को जीत दिला सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों के पुर्नरीक्षण के कार्य में भागीदारी निभाने का भी सुझाव दिया।

खेलों के माध्यम से युवाओं को जोड़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला तथा पंचायत स्तर पर खेलों के आयोजन युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अच्छा माध्यम हो सकते हैं। कई जिलों में यह नवाचार किया भी गया है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी किसी न किसी खेल को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा पार्टी से जुड़ सकें।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here