दुनिया के 5 सबसे सस्ते देश, जहां भारत का 1 रुपया होता है 350 के बराबर

    0
    1163
    cheapest country

    अकसर हम डॉलर के मुकाबले रूपए की गिरती कीमत को देखते अनायास ही सोचते हैं कि भारत काफी सस्ता देश है। शायद इसलिए देश में विदेशी पर्यटकों के आने की संख्या भी काफी ज्यादा है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी 70 रूपए के करीब होती है। यही वजह है कि अमेरिका व इंग्लैंड में घूमने में होने वाले खर्च की तुलना में भारत में घूमना काफी सस्ता पड़ता है, इसलिए यहां विदेशी पर्यटक काफी ज्यादा संख्या में आते हैं। बात सही है लेकिन यह भी सही है कि सभी को एक न एक बार विदेश में घूमने की ख्वाहिश होती है लेकिन विदेशों में होने वाले खर्च और इंडियन करेंसी की तुलना में वहां की करंसी में फर्क के चलते यह ख्वाब मन में ही रह जाता है। लेकिन आप यह भी जान लिजिए कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां भारतीय एक रूपए का मूल्य वहां की करेंसी में 200 से 350 रूपए तक होता है। कहने का मतलब है कि यहां का एक रूपए वहां पर 200 रूपए के बराबर होता है। क्यूं चौंक गए न। हम आपको ऐसे ही दुनिया के सबसे सस्ते 5 देश बता रहे हैं जो भारत से भी सस्ते हैं। आइए डालिए एक नजर …

    1. वियतनाम

    वियतनाम एक खूबसूरत देश है और भारत के मुकाबले काफी सस्ता भी है। इतना सस्ता कि केवल 700 से लेकर 1000 रूपए प्रतिदिन में आपका रहना, खाना, घूमना और ड्रिंक सब कुछ हो जाएगा। यहां भारत का एक रूपया 352.25 वियनतामी करेंसी के बराबर है। अब अगर आप विदेश घूमने का मन बना रहे हैं ​तो वियतनाम सबसे उपर की लिस्ट में हो सकता है। वहां के खूबसूरत शानदार बौद्ध मंदिर, लजीज वियतनामी खाना व दिलकश नदियां आपका मन मोह लेंगे। युद्ध संग्रहालय व फ्रेंच वास्तुकला वहां के अन्य आकर्षण हैं।

    Read More: दुर्गन्ध से बचने के लिए इंदिरा ने मुंह ढक लिया था: मोदी

    1. इंडोनेशिया

    इंडोनेशिया अपने बीच और पानी वाली लोकेशन के लिए दुनियाभर में मशहूर है। वहां साफ नीला पानी और ट्रॉपिकल जलवायु देखने को मिलती है। बाली यहां का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इंडोनेशिया उन देशों में से है, जहां पर भारतीय मुद्रा की वैल्यू बहुत अधिक है। वहां भारतीय एक रूपए की वेल्यू वहां पर 209.77 इंडोनेशियन होती है। यहां भारतीयों को अराइवल पर मुफ्त वीजा भी दिया जाता है।

    1. कंबोडिया

    कंबोडिया के समुद्री तट, बिल्डिंग्स व विशाल पत्थरों से बना अंगकोट वाट मंदिर बहुत मशहूर है। वहां बहुत-से हिंदू मंदिर है इसलिए कंबोडिया में हिंदू टूरिस्ट की संख्या ज्यादा होती है। रॉयल पैलेस, राष्ट्रीय संग्रहालय व पुरातात्विक खंडहर वहां आकर्षण के केंद्र हैं। भारत के एक रूपये की वेल्यू वहां 62.362 कंबोडियन करेंसी के बराबर है। ऐसे में कंबोडिया हिंदू पर्यटकों के लिए एक शानदार पर्यटन स्थल हो सकता है।

    1. हंगरी

    हंगरी में भारतीय करेंसी की वेल्यू 4 गुना मानी जाती है। हंगरी की वास्तुकला व संस्कृति बेहद लोकप्रिय है, जो रोमन, तुर्की व अन्य संस्कृति से प्रभावित है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है। बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग बूडापेस्ट में होती है। अब हम यहां इंडियन करेंसी की वेल्यू बताते हैं। यहां पर भारत का 1 रुपया 4.0153 हंगेरियन करेंसी के बराबर है।

    1. चिली

    अगर आप जंगल ट्रिप व ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो चिली आपके लिए पसंदीदा जगह हो सकती है। चिली के माउंटेन्स की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां बहुत-सी सक्रिय ज्वालामुखी की चोटियां भी हैं जो एक एडवेंचर हो सकता है। चिली में भारत का 1 रुपया यहां के 9.62 चिलियन करेंसी के बराबर है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here