आर्मी स्कूल में निकली बंपर वैकेंसी, शिक्षक के 8700 पदों के लिए आवेदन

    0
    541

    जयपुर। शिक्षक बनने के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (AWES) ने शैक्षणिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। देशभर में AWES की ओर से संचालित संस्थानों में 8700 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही हैं। अभ्यर्थी 28 जनवरी तक AWES की ऑफिशियल वेबसाइट register.cbtexams.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    महत्वपूर्ण तिथियां
    आवेदन की आखिरी तारीख : 28 जनवरी, 2022
    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख : 10 फरवरी, 2022
    परीक्षा की तारीख : 19 और 20 फरवरी, 2022
    रिजल्ट आने की तारीख : 28 फरवरी, 2022

    योग्यता
    पीजीटी और टीजीटी उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड परीक्षा पास होना चाहिए। पीआरटी उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या बीएड।

    चयन प्रक्रिया
    इसके लिए उम्मीदवार को तीन स्टेज शामिल होंगी। स्टेज-1 में स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। स्टेज-2 में इंटरव्यू होगा और स्टेज-3 में स्किल टेस्ट व कंप्यूटर दक्षता देखी जाएगी। नियुक्तियां सीबीएसई/ एडब्ल्यूईएस के नियमों के अनुसार की जाएंगी।

    आयु सीमा और आवेदन शुल्क
    उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से कम और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 57 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 385/- रुपए होगा।