21 प्रदेशों में भाजपा का राज, 70% भारतीयों ने चुना भगवा

0
1438
BJP Rules 21 States

भारतीय जनता पार्टी की देश में बढ़ती लोकप्रियता का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी अब देश के 21 राज्यों में शासन कर रही है। यानि की करीब 70 प्रतिशत भारतीयों ने भगवा को अपनी पसंदीदा सरकार के रूप में चुना है। हाल ही में पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव हुए हैं। BJP Rules 21 States

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन ने राजनीतिक विशेषज्ञों को चकित कर दिया है। दरअसल, भाजपा पूर्वोतर राज्यों में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले तक यहां सिर्फ कांग्रेस और स्थानीय राजनीतिक पार्टियों की सरकार रही है। हालिया विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर भाजपा ने पूर्वोत्तर फतेह कर लिया है। यानि अब देश में सूरज उगेगा भी भाजपा शासित प्रदेश में और अस्त भी भाजपा शासित प्रदेश में होगा। BJP Rules 21 States

पूर्वोत्तर के दो राज्यों में भाजपा की सरकार बनना तय, तीसरे राज्य में भी संभावना पूरी

हाल में हुए पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं, नगालैंड में पार्टी गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। मेघालय में भाजपा की सरकार बनाने की संभावनाओं से पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता है। पार्टी के लोगों का कहना है कि भाजपा मेघालय में गठबंधन से अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके लिए पार्टी के हाईकमान स्तर के नेता लगातार स्थानीय पार्टियों के साथ संपर्क कर गठबंधन सरकार बनाने की दिशा में काम कर रही है। त्रिपुरा में 59 सीटों, मेघालय में 59 सीटों और नगालैंड में 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए हैं। त्रिपुरा में बीजेपी 43 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए तैयार है। वहीं, नगालैंड में पार्टी को 29 सीटों पर जीत मिली है। BJP Rules 21 States

Read more: मुख्यमंत्री परिषद की बैठक: 5 अहम मुद्दे

वहां सरकार बनाने के लिए बीजेपी को सिर्फ दो विधानसभा सदस्यों की जरूरत है। यानि नगालैंड में भी पार्टी गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। अगर बात करें मेघालय की तो यहां बीजेपी ने बहुत कम सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन सहयोगी दलों से बात कर गठबंधन की सरकार बनाने के लिए जल्द ही अपना दावा पेश कर सकती है। BJP Rules 21 States

अधिकांश राज्यों में शासन करने वाली कांग्रेस अब सिर्फ 4 राज्यों तक सिमटी

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी और प्रमुख पार्टी मानी जाती है। देश के अधिकांश राज्यों में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही है। एक समय देश लगभग सभी राज्यों में शासन करने वाली कांग्रेेस की हालिया वर्षों में हालत बेहद खस्ता हो गई है। वहीं, भाजपा हर विधानसभा चुनाव के बाद नया इतिहास बना रही है। BJP Rules 21 States

अब देश के सिर्फ चार राज्यों में कांग्रेस शासित सरकार है। देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस के लिए यह बहुत ही चिंता का विषय है। पार्टी अधिकांश राज्यों में जनाधार खोती जा रही है। हाल ही में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी हुई है, लेकिन पूर्वोत्तर में वे भी पार्टी की लाज नहीं बचा पाए। त्रिपुरा में इससे पहले कांग्रेस शासित माणिक सरकार थी, लेकिन इस विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी साख बचाने में कामयाब नहीं हो पाई। राहुल की ताजपोशी भी पार्टी को कोई फायदा नहीं दिला सकी। BJP Rules 21 States

भाजपा पूर्वोत्तर में जीरो से पहुंची टॉप पर…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संगठन कौशल से आज भाजपा पूर्वोत्तर में जीरो से टॉप पर पहुंच गई है। पार्टी का देश में जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्वोत्तर में वामपंथी किले को ढहाकर पार्टी ने साबित कर दिया है कि अब देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा को विकास आधारित राजनीति के दम पर ही यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। BJP Rules 21 States

इससे यह भी तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बाद भी कायम है। बता दें, पीएम नरेन्द्र मोदी देश-दुनिया में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री और ग्लोबल लीडर के रूप में उभरे हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई उपलब्धियां अर्जित की हैं, जो आजादी के बाद से अब तक नहीं हो पाई थीं। BJP Rules 21 States

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here