जानिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गुरु मंत्र, फिर बहुमत से बनेगी सरकार

    0
    651
    Amit Shah guru mantra
    Amit Shah guru mantra

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हाल ही में जयपुर आए थे। इस दौरान शाह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए और प्रदेश कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में जीत का मंत्र दिया। यह मंत्र ‘चुनाव कैसे लड़ा जाएगा’ के बारे में था। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत के दो मंत्र बताए। Amit Shah guru mantra

    पहला मंत्र: कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह 18 घंटे काम करना।

    दूसरा मंत्र: साइबर योद्धाओं की ऐसी टीम तैयार कना जो डेटा एनालिसिस में माहिर हो और सरकार पर होने वाले किसी भी हमने का तुरंत पलटवार करे।

    अमित शाह ने संगठन पर ​काबिज नेताओं को नसीहत दी कि चुनाव में महज तीन माह शेष हैं। अब कार्यकर्ताओं की सुध लो और पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करो। साथ ही तेज स्वर में चेतावनी भी दी कि जो काम नहीं करेगा, उसे टिकट तो दूर, पार्टी में कभी कोई पद भी नहीं मिलेगा।

    Read More: बीजेपी अध्यक्ष शाह ने कहा, कार्यकर्ता सोशल मीडिया की ताकत को पहचानें

    वसुन्धरा और गहलोत सरकार के काम की तुलना करें Amit Shah guru mantra

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब भी ​लोगों से​ मिलें, गहलोत सरकार व वसुन्धरा सरकार के काम की तुलना करें। बूथ लेवल पर हर कार्यकर्ता कम से कम 5 परिवारों से संपर्क करे। इस मौके पर शाह ने लाभार्थियों के लिए जिला और मंडल स्तर पर पार्टी की ओर से सम्मेलन कर सरकार की योजनाओं का प्रचार करने पर जोर दिया।

    पार्टी की शुरूआत 10 सदस्यों से, अब 1700 विधायक मौजूद

    बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जोश फूंकते हुए शाह ने कहा कि पार्टी की शुरूआत केवल 10 सदस्यों से हुई थी। आज देश में 1700 विधायक, सबसे ज्यादा सांसद, सबसे ज्यादा मेयर के साथ देश के 70 प्रतिशत भूभाग व 19 राज्यों में निर्णायक भूमिका में है। कुल लोगों ने प्रदेश में सत्ता से नाराजगी का झूठ फैलाया है, पर भाजपा ऐसी 100 एंटी इनकम्बेन्सी को घोलकर पीने की ताकत रखती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे स्वर रखते हुए उन्होंने कहा कि वह झूठा प्रचार कर रहे हैं। Amit Shah guru mantra

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here