भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड इस नवंबर को जारी कर सकता है प्रत्याशियों की पहली सूची

0
537
list of candidates

राजस्थान समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में अब बारी राजनीतिक दलों की ओर से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की है। कुछ दल अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर भी चुके हैं। लेकिन केन्द्रीय सत्ताधारी दल बीजेपी प्रत्याशियों के चयन में पूरी सर्तकता बरत रहा है। यही कारण है कि बीजेपी ने अभी तक पांचों राज्यों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।​ हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी एक माह से ज्यादा का समय शेष है। इन पांच राज्यों में से फिलहाल तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। list of candidates

बीजेपी के पास आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी पांचों राज्यों में चुनाव जीतते हुए 2019 के आम चुनाव की तैयारियों का सबूत पेश करने का भी यह एक शानदार मौका है। गुरुवार को होने वाली पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में पार्टी राजस्थान चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। list of candidates

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की कोर कमेटी ने दो दिन तक राजधानी जयपुर में चली बैठक में टिकट दावेदारों के पैनल तैयार करने का काम पूरा कर लिया। कोर कमेटी की इस बैठक में करीब 65 सीटों पर सिंगल नाम, 42 पर दो नाम और 32 सीटों पर तीन नामों के पैनल बने हैं। बाकी 60 के करीब सीटें ऐसी हैं जहां किसी ना किसी विवाद के चलते पार्टी अभी नाम तय नहीं कर पाई है। list of candidates

Read More: BJP’s State election in-charge to start two-day tour to Jodhpur and Udaipur

गुरुवार को दिल्ली में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रदेश कोर कमेटी नामों के पैनल के साथ शामिल होेगी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 100 सीटों पर मंथन होगा। बीजेपी संसदीय बोर्ड पहली सूची में 40 नामों को मंजूरी दे सकता है। पहली सूची में वे नाम शामिल होंगे जिनकी जीत को लेकर पार्टी निश्चिंत है। list of candidates

मंगलवार को जावड़ेकर, चंद्रशेखर, गजेन्द्र सिंह तथा बुधवार को राजे और सैनी भी दिल्ली पहुंचे list of candidates

जयपुर स्थित एक होटल में कोर कमेटी द्वारा सोमवार और मंगलवार को दो दिन तक आखिरी बार पैनल पर मंथन किया गया। इसके बाद बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मंगलवार शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी आज बुधवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री राजे ओम माथुर से मिली। इससे पहले पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ भी माथुर से मंत्रणा के लिए पहुंचे थे।

बीजेपी के प्रत्याशियों की पहली सूची में सीएम राजे और मंत्री राठौड़ को हो सकता है नाम list of candidates

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की संभावित पहली सूची में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री राजेन्द्र राठौड़, गुलाबचंद कटारिया, अजय सिंह किलक, किरण माहेश्वरी,  सिद्धि कुमारी, सतीश पूनिया, डॉ. राम प्रताप, यूनुस खान, कैलाश मेघवाल, राजपाल सिंह शेखावत के नाम हो सकते हैं। बता दें, प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में प्रत्येक सीट पर 10 से 15 दावेदारों ने अपने नाम दिए थे। बीजेपी के दो चरण की बैठक में इन नामों की छंटनी कर एक से लेकर तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। जयपुर में विद्याधरनगर, बगरू, चाकसू, मालवीय नगर, हवामहल और कोटपूतली को छोड़कर बाकी सीटों पर सिंगल नाम का पैनल है।

उम्रदराज विधायकों की जगह उनके परिजनों को टिकट देने पर बनी सहमति

बीजेपी उम्रदराज विधायकों के टिकट काटेगी। उम्रदराज विधायक की जगह उनके परिजनों को टिकट देने पर पार्टी में सहमति बन गई है। उम्रदराज विधायक की जगह उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट दिया जा सकता है। पिलानी से सुंदरलाल व प्रतापगढ़ से नंदलाल मीणा के पुत्र, सार्दुलशहर से गुरजंट सिंह के पौते, सूरसागर से सूर्यकांता के परिवार में टिकट देने पर सहमति बनीं है। इसके अलावा और भी कई नाम सामने आ रहे हैं।

कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। नए चेहरों को टिकट देने की बात भी बैठक में सामने आई है। हालांकि बड़ी संख्या में टिकट काटे जाने से बीजेपी को बागियों का सामना करना पड़ सकता है। नई दिल्ली में गुरुवार को होने बीजेपी संसदीय बोर्ड की वाली बैठक में नामों को मंजूरी मिलने के बाद टिकटों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here