भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का राजस्थान दौरा, जानिए कौन होगा अगला मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ?

0
9293
CM Vasundhara Raje Rajasthan

राजस्थान में नेतृत्व बदलने की बातों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर और अब प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी विराम लगा दिया हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बदलने की कवायदों को विराम दिया हैं। उन्होने कहा कि अगला चुनाव वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसी दौरान यह भी बात सामने आई है कि अगले माह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के लिए राजस्थान के दौरे पर रहेंगे।

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष करेंगे राजस्थान पर फोकस

प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। इस बैठक में यह बात सामने आई कि सत्ता और संगठन को लेकर अगले चुनाव के मद्देनजर अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूरी तरह राजस्थान पर फोकस करने वाले हैं। वे अगले माह तीन दिन तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगे और संगठन की मजबूती के संबंध में टिप्स देंगे। साथ ही प्रदेश में आगामी चुनाव में किस तरह की रणनीतियों पर कार्य करें इस पर भी शाह चर्चा करेंगे।

प्रदेश सरकार के नेतृत्व में नही होगा कोई बदलाव

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अगला चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। राजे को सीएम पद से हटाए जाने का मामला केवल मीडिया के द्वारा फैलाया हुआ है।  इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हटाए जाने जैसा कोई मामला पार्टी में नहीं चल रहा है।

धौलपुर उपचुनाव को लेकर हुई बैठक में चर्चा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत तमाम सदस्य सत्ता और संगठन के बीच संबंध व धौलपुर उपचुनाव पर चर्चा की गई। सत्ता और संगठन के कामकाज पर फोकस करने वाली यह कोर कमेटी है। बताया जा रहा है कि पहली बार इस बैठक में सबसे ज्यादा सदस्य शामिल हुए। इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में धौलपुर उपचुनाव को रखा गया। वैसे सरकार पहले से ही धौलपुर उपचुनाव पर जोर दे रही है। वसुंधरा राजे अभी कुछ देर पहले दो दिवसीय धौलपुर दौरे से ही जयपुर लौटी हैं।अगले आम चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं को बूस्टअप करने पर बातचीत की गई है।

ये सदस्य हुए कोर कमेटी की बैठक में शामिल

बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत बी.एल. संतोष, वी. सतीश, ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री सी.आर. चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़, मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी शामिल हुए।