केसरिया से भाजपा ने खेली होली, 4 राज्यों में सरकार बना रही हैं भाजपा, योग्यता के आधार पर चुना जाएगा मुख्यमंत्री

0
713

उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री का फैसला रविवार को होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोनों ने चुनावी जनसभाओं में नोटबंदी का मुद्दा उठाया था। अब यह साबित हो गया है कि देश की जनता नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनाएगी

अमित शाह ने कहा कि भाजपा चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि यहां तक कि विपक्षी दलों को भी नरेंद्र मोदी को स्वीकार करना पड़ेगा कि वह आजादी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। हम चार राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं। हमें पंजाब में हार मिली है, लेकिन वहां हमें 30 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं। शाह ने कहा कि पांचों राज्यों में भाजपा को मिला अभूतपूर्व जनादेश भारतीय राजनीति को नई दिशा देगा।

नोटबंदी पर जनता की मुहर,

शाह ने कहा कि नोटबंदी के मुद्दें को दोनों ओर से उठाया गया। पीएम ने भी अपने भाषणों में नोटबंदी का पक्ष जनता के सामने रखा। देश की जनता नोटबंदी के मुद्दे पर पीएम के साथ चट्टान की तरह खड़ा रही। देश की जनता विशेषकर गरीब तबके ने हमारा साथ दिया। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के हर चरण में बीजेपी जीती है, प्रथम चरण में जब बीजेपी ने कहा था कि हम 90 सीटें जीतेंगे तो इसका मजाक बनाया गया था। उन्होंने कहा, ‘अमेठी, रायबरेली में 10 सीट में से 6 सीट जीतने की कगार पर आ चुकी है, यह बीजेपी के लिए आनंद का विषय है।’

जाने कहां किसे मिली कितनी सीटे

उत्तरप्रदेश

भाजपा को उत्तरप्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिला हैं यहां भाजपा ने 403 में से भाजापा ने 324 सीटों पर जीत दर्ज की हैं जबकि कांग्रेस-सपा के गठबंधन मे 56 सीटें, मायावती की बसपा ने 20 और 5 सीटे अन्यों के खाते में गई ।

पंजाब

पंजाब में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया हैं जबकि अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही थी। पंजाब में कांग्रेस को 77 सीटें मिली जबकि केजरीवाल को 20 सीटों पर ही संतोष करना पडा। वहीं अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को 18 सीटे मिली, दो सीटे अन्यों के खातों में गई।

उत्तराखंड

बात कर उत्तराखंड की तो पूर्वमुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सीट बचाने में भी नाकाम रहे। यहां भाजपा ने साफ बहुमत हासिल किया हैं। उत्तराखंड में भाजपा 57 सीटों के साथ सरकार बना रही हैं जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही, अन्यों के खातों में 2 सीटे गई हैं।

मणिपुर

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भी भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बना रही हैं। पार्टी अध्यक्ष इस गठजोड में जुट गये हैं कि यहां वे कैसे सरकार बना सकते हैं। मणिपुर में भाजपा को 21 सीटे मिली हैं जबकि कांग्रेस यहां 25 सीटों पर आगे हैं। अब एनपीएफ और अन्यों पर बहुत कुछ निर्भर करेगा क्योंकि इनके पास 11 सीटे हैं।

गोवा

भाजपा का गढ रही गोवा विधानसभा पर भी कांग्रेस ओर भाजपा में कांटे के टक्कर देखने को मिली । गोवा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार अपनी सीट से चुनाव हार गये हैं लेकिन अभी भी गोवा में भाजपा अपनी सरकार बना रही हैं। यहां भाजपा के पास 13 सीटे हैं तो कांग्रेस के पास 19 सीटे। अब एमजीपी के पास 3 सीटे और 4 सीटे अन्यों के पास हैं जिनसे भाजपा अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here