15 अगस्त विशेष: तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ट्विटर पर पोस्ट करने पर मोदी सरकार करेगी आपकी सेल्फी को लाइक

    0
    781
    selfie

    अगर आपको देश से प्रेम है राष्ट्र भावना से औतप्रोत है तो यह खबर आपके लिए किसी सरप्राइज से कम नही है। आपको अगर अपना तीरंगा प्यारा है और आप उसके साथ हर वक्त सेल्फी लेते रहते है तो इस बार आपके लिए यही एक काम है। यदि आप स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करते ह  तो सरकार की और ने आपकी सेल्फी को लाइक किया जाएगा और सरकार उसे री-ट्वीट करेगी। भाजपा सरकार इस बार 70वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए और स्वतंत्रता के विभिन्न पहलुओं पर सोशल मीडिया पर ट्वीटर पोल और क्विज भी चलाने जा रही है।

    न्यू इंडिया कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा कार्यक्रम

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने इस मसले के लिए भी मंत्रालयों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में इसकी महत्ता को देखते हुए विशेष आर्टिकल लिखने के निर्देश भी दिए है। जानकारी के अनुसार इस बार स्वतंत्रता थीम देश की और समग्र विकास और मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों पर विशेष फोकस होगा। आपको बतादें की प्रधानमंत्री मोदी ने न्यू इंडिया के कॉन्सेप्ट पर जोर दिया है इसी पर सरकार का अभियान भी आधारित होगा। इसमें देश को स्वातंत्रता मिलने के सत्तर साल बाद आगे के रास्ते की बात की जाएगी। सरकार स्वतंत्रता दिवस पर सोशल मीडिया पर ट्वीटर के जरिए पोल और क्विज चलाएंगी जिसमें लोगों सो अपनी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    लोगों में एक बार फिर देश भक्ति की भावना को जगाना है

    हर बार की तरह इस बार भी लालकिले पर होने वाले मुख्य समारोह के साथ ही राजधानी में मानसिंह रोड़ से जनपथ के बीच राजपथ लॉन में 12 से 18 अगस्त तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम हर दिन शाम को नौ बजे तक होंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देशय लोगों में देश के प्रति निष्ठी की भावना को जागृत करना है। इनमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे देश की सांस्कृतिक विविधता का भी प्रचार किया जाएगा। राजपथ लॉन में पांच मुख्य एरिया बनाए जाएंगे। ये एरिया सांस्कृतिक और संगीत, राज्यों के थीम पविलियन, फूड कोर्ट, हैंडीक्राफ्ट और इंटरएक्टिव ऐक्टविटीज के लिए सुविधाओं से जुड़े होंगे। राजपथ पर साउथ लॉन में एक सेंट्रल एरिया सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सेना के बैंड सुरीली धुनें बजाएंगे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here