अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मांगा चार पीढ़ियों का हिसाब

    0
    745
    amit shah on rahul gandhi
    Amit Shah on Rahul Gandhi

    राहुल बाबा और कांग्रेस हमसे सवाल पूछती है और हमारे चार साल का हिसाब मांगती है। इस देश की जनता तो आपसे आपके चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है। देश की सुरक्षा के मामले में भी कांग्रेस पार्टी को वोट बैंक दिखाई देता है। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का पक्ष स्पष्ट करे कि देश में बांग्लादेशी घुसपैठिए चाहिए या नहीं रहने चाहिए। Amit Shah on Rahul Gandhi

    यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का। शाह राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान कांकरोली के जेके स्टेडियम में हुई एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने राजे की विकास योजनाओं की तारीफ करने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किए। इससे पहले अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की चुनावी रथ यात्रा राजस्थान गौरव यात्रा में भाग लिया। राजे की यह रथ यात्रा उदयपुर संभाग के राजसमंद जिला स्थित चारभुजानाथ मंदिर से रवाना हुई थी। Amit Shah on Rahul Gandhi

    पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

    अपने भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां राजस्थान गौरव यात्रा का आगाज़ शुरूआत करने आया हूं। राजस्थान में वसुन्धरा राजेजी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने गांव-गांव तक सुख-सुविधाओं पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश में केवल विकास का कार्य किया है। वसुन्धराजी ने जनता को 116 नई योजनाओं की सौगात दी है और उन्हें इस काम का ईनाम जरूर मिलेगा। एक बार फिर से राजस्थान में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। Amit Shah on Rahul Gandhi

    Read More: चार भुजा नाथ जी का आशीर्वाद फिर से दिलाएगा राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत: राजे

    यहां उमड़ा जनसैलाब देखकर मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह राजस्थान गौरव यात्रा विजय यात्रा में आज ही परिणीत हो गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि राजस्थान की जनता फिर से वसुन्धरा राजेजी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने वाली है। — अमित शाह

    प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो 13वे वित्त आयोग में राजस्थान को 1,09,000 करोड़ रुपये मिलते थे जबकि केंद्र में मोदीजी की सरकार आने के बाद 14वे वित्त आयोग में राजस्थान को 2,63,000 करोड़ रुपए देने का काम किया गया है। साथ ही डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देकर किसानों का सम्मान किया है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here