आज जयपुर आएंगे शाह, चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए भाजपा कार्यसमिति की बैठक

0
723
Amit Shah Jaipur 
Amit Shah in Jaipur 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज (शनिवार) को प्रदेश की राजधानी जयपुर आएंगे। शाह आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के तहत भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए यहां पधार रहे हैं। कार्यकारिणी की कई महत्वपूर्ण बैठकें लेने के साथ विधानसभा चुनावी रणनीति पर चर्चा भी करेंगे। Amit Shah Jaipur

वह नई दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे। उनके दोपहर तक सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। अमित शाह के जयपुर आने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। Amit Shah Jaipur

Read More: कैबिनेट बैठक का बड़ा फैसला, अब तीसरी संतान पर नहीं जाएगी सरकारी नौकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर पहुंचते ही पार्टी विधायकों, सांसदों, मंत्रिमंडल के सदस्यों, जिला अध्यक्षों, पार्टी से जुड़े अग्रिम संगठनों यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी/एसटी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और अन्य विशेष आमंत्रित लोगों की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान शाह सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। Amit Shah Jaipur

इन 10 अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा Amit Shah Jaipur

राजस्थान का चुनावी रोडमेप। किस तरह से लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव। कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर जरूरी विचार होगा। Amit Shah Jaipur

  1. चुनाव के लिए समिति का गठन और संभावित नामों पर चर्चा। Amit Shah Jaipur
  2. प्रदेश में जातिगत समीकरण पर चर्चा होगी। बड़ी जातियों को साधने के साथ दलितों को साथ रखना होगा। गुर्जरों व राजपूतों की नाराजगी दूर करने पर होगा ध्यान।
  3. लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में जो निर्णय हुए थे, उनकी वर्तमान स्थित पर नजर होगी।
  4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के प्रस्तावित दौरे पर विचार-विमर्श।
  5. प्रदेश के विभिन्न मुद्दे जिनपर कार्य किया जा रहा है और किया जा सकता है।
  6. संगठन की टीम में फेरबदल किया जाना निश्चित है। ऐसे में किन नए लोगों को जगह मिलती है और किन पुरानों को वापस बुलाया जाता है, दोनों बातों पर चर्चा होगी।
  7. संगठन के आगामी कामकाज पर नजर होगी।
  8. बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा। इससे संबंधित रणनीति तैयार होगी।
  9. विस्तारक योजना की अब तक की रिपोर्ट पर बहस होगी। योजना को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here